UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश का मौसम रिपोर्ट कुछ इस प्रकार है जो आपको पता होना जरुरी है। आपको बता दें की यूपी में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी। मौसम विभाग द्वारा जारी किये गए ऑफिसियल रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार से कई जिलों में बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना है। निचे हमने आपको बता है की कब से बारिश हो सकती है और किन किन जिलों में भारी बारिश / बिजली गिरने की अलर्ट जारी हुई है।

बुधवार से हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
आपको बता दें की बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी और तराई इलाकों के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को किन जिलों में बारिश की संभावना? मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पूर्वी यूपी और तराई के करीब 22 जिलों में बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इनमें शामिल हैं:
- कुशीनगर
- महाराजगंज
- सिद्धार्थ नगर
- और इनके आसपास के जिले।
वहीं, दक्षिणी जिलों जैसे:
- सोनभद्र
- चंदौली
- वाराणसी
- में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
11 सितंबर से भारी बारिश का अनुमान
लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 11 सितंबर से मानसून की ट्रफ लाइन फिर उत्तर की ओर खिसक जाएगी। इसकी वजह से तराई के जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
यूपी के इन जिलों में है गर्जन और भारी बारिश का अलर्ट
सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया
गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आसपास के इलाके।