
Exam Calendar – UP TET, TGT, PGT 2025 : उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है! लंबे समय से इंतजार के बाद सभी परीक्षाओं की डेट को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 2026 की प्रमुख परीक्षाओं की परीक्षा कैलेंडर को और कार्यक्रम को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा कैलेंडर में उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट , प्रशिक्षित स्नातक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) की परीक्षा तिथि जारी की गई है। जानकारी के लिए बता दे परीक्षा के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
यूपी टीजीटी , TET परीक्षा के दिन दूसरी परीक्षा नहीं होगी
गाइडलाइन के मुताबिक , जिस दिन यूपीटीईटी या टीजीटी परीक्षा होगी , उस दिन कोई दूसरी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। यह निर्णय अभ्यर्थियों के लिए लिया गया है ताकि अभ्यर्थी परेशानी से बच सकें , यूपीटीईटी की परीक्षा अंतिम बार 2022 में हुई थी अब जाकर फिर एक बार यूपीटीईटी की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आईए जानते हैं कब आयोजित होगी कौन सी परीक्षाएं ?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के एसीएस दीपक कुमार परीक्षा डेट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के, एसीएस दीपक कुमार ने परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की है , उन्होंने परीक्षा की तिथियां को लेकर बदलाव और नई तिथि की जानकारी देते हुए बताया , 15-16 अक्टूबर को प्रवक्ता की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी वहीं 18-19 दिसंबर को टीजीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी , फिर वर्ष 2026 में 29 और 30 जनवरी 2026 को यूपीटीईटी की परीक्षा का आयोजन होगा।
UP TET, TGT, PGT Exam Calendar 2025-26
| परीक्षा का नाम | तारीख |
|---|---|
| प्रवक्ता की लिखित परीक्षा | 15 और 16 अक्टूबर 2025 |
| प्रशिक्षित स्नातक (TGT) परीक्षा | 18 और 19 दिसंबर 2025 |
| यूपी टीईटी (UPTET) परीक्षा | 29 और 30 जनवरी 2026 |
इस बार परीक्षा के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि परीक्षार्थियों को स्कूल में आने जाने व परीक्षा केंद्र में पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। अधिक ताजी अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।