New GST Good News: नए नियम के मुताबिक़ Yamaha Bikes और Scooters हुए 20 हज़ार तक सस्ते, गाड़ियों के कीमत की नई लिस्ट यहाँ देखें

New GST Good News: जीएसटी को लेकर भारत में हमेशा से कोई न कोई परेशानी होती ही रहती थी लेकिन इस बिच बहुत बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार ने हाल ही में GST दरों में कटौती की घोषणा की है। इस कटौती के बाद अब जानी-मानी टू-व्हीलर कंपनी Yamaha ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि वह इस टैक्स कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएगी। आपको बता दें की ये नई और घटाई गई कीमतें 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू होंगी। निचे हमने इस मामले के ऊपर डिटेल आर्टिकल लिखा है सिंपल और साधारण हिंदी भाषा में, इसलिए आपसे अनुरोध है की ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें।

New GST Good News
New GST Good News

गाड़ियों के कीमतों में क्यों की गई कटौती

ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने त्योहारी सीजन को देखते हुए कार और बाइक पर GST दरों को कम कर दिया है। इसी वजह से अब गाड़ियां पहले से सस्ती हो रही हैं। इस फैसले के बाद Yamaha ने कहा है कि वह अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल्स की कीमतें घटाकर सीधे ग्राहकों को फायदा देगी। इससे त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि लोग इस समय नए वाहन खरीदने के लिए ज्यादा उत्साहित रहते हैं।

पुराने और नई कीमत की लिस्ट

Model NameOld Price in ₹New Price in ₹GST Profit in Rupees
R15₹ 2,12,020₹ 1,94,439₹ 17,581
MT15₹1,80,500₹ 1,65,536₹ 14,964
FZ-S Fi Hybrid₹ 1,45,190₹ 1,33,159₹ 12,031
FZ-X Hybrid₹ 1,49,990₹ 1,37,560₹ 12,430
Aerox 155 Version S₹ 1,53,890₹ 1,41,137₹ 12,753
RayZR₹ 93,760₹ 86,001₹ 7,759
Fascino₹ 1,02,790₹ 94,281₹ 8,509

टू वीलर कंपनियों का क्या कहना है

रिपोर्ट के अनुसार इस मौके पर Yamaha Motor India Group के चेयरमैन, इतारू ओतानी ने कहा – हम भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने टू-व्हीलर्स पर GST घटाया। यह कदम त्योहारी सीजन में टू-व्हीलर की डिमांड बढ़ाने में मदद करेगा। गाड़ियों की कीमतें कम होने से ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा। यह फैसला न सिर्फ लोगों की जेब पर हल्का होगा, बल्कि पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी सकारात्मक बढ़ावा देगा।

सरकार के तरफ से मिली बहुत बड़ी खुशखबरी

जितने भी लोग इस फेस्टिव सीजन में नई Yamaha बाइक या स्कूटर खरीदने वाले थें या खरीदने के बारे में सोच रहे थें, उनके लिए यह एक शानदार मौका है। अब कम कीमत पर वही गाड़ियां मिलेंगी, जो पहले महंगी थीं। ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा और उनकी खरीदने की क्षमता बढ़ेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad