UP Scholarship: अच्छी खबर! 2 अक्टूबर को यूपी के इन विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप , सीधे खाते में आएगा पैसा

UP Scholarship 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना का संचालन किया जा रहा है , उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग इन सभी के कुल 1 लाख से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। यह छात्रवृत्ति कक्षा 9 से लेकर 12 तक के छात्रों के बैंक खाते में 2 अक्टूबर तक ट्रांसफर की जाएगी , पहले चरण में अभ्यर्थियों के पैसे ट्रांसफर करने के बाद अगले चरण में उच्च शिक्षा के अभ्यर्थियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी ने दी जानकारी

जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन में सामान्य वर्ग (General) , अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) , अनुसूचित जाति (SC) , अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक वर्ग (Minority ) के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्व दशम (9वीं और 10वीं) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप वितरण की समय सारणी निर्धारित कर दी है।

ये सभी शिक्षण संस्थानों को करना होगा सुनिश्चित

शिक्षण संस्थानों को 20 सितंबर तक छात्र-छात्राओं के आवेदनों का सत्यापन कर संबंधित विभागों को अग्रसारित करना है।

सत्यापन और जांच के बाद पात्र छात्रों को 2 अक्टूबर को छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा।

जिले में 9632 छात्र-छात्राओं के आवेदन सत्यापित किए गए हैं, जिन्हें प्रथम चरण में लाभ दिया जाएगा, वही उच्च शिक्षा के आवेदनों का लाभ मार्च 2026 तक दिया जाएगा। 1 लाख से अधिक बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

2 अक्टूबर को छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप , ये है पूरा समय सारणी

विवरणशुरू होने की तिथिसमाप्ति की तिथि
ऑनलाइन आवेदन2 जुलाई30 अक्टूबर
आवेदन की प्रतिलिपि स्कूल में जमा करना3 जुलाई4 नवंबर
स्कूलों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन3 जुलाई6 नवंबर
छात्रवृत्ति का वितरण (7 सितंबर तक के आवेदनों के लिए)2 अक्टूबर

Note – आपके जिले के सभी छात्रों को कब तक स्कॉलरशिप मिलेगी? इसकी जानकारी संबंधित विभाग से प्राप्त करें या विद्यालय से प्राप्त करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad