
UP Weather Report: उत्तर प्रदेश में मौसम का अब रूप बदल रहा है बारिश का सिलसिला कहीं-कहीं जगह पर आज से शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश तो कई इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ ज्यादातर जिलों में धूप खिली रहेगी साथ में उम्र भरी गर्मी भी रहेगी। मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई अपडेट के मुताबिक प्रदेश के कुल 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना भी है।
भारी बारिश वाले जिले
मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज , 12 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
पीलीभीत
शाहजहांपुर
लखीमपुर खीरी
सीतापुर
गोंडा
बहराइच
श्रावस्ती
बलरामपुर
कुशीनगर
सिद्धार्थनगर
महाराजगंज
गोरखपुर
देवरिया
बलिया
संतकबीर नगर
बस्ती
इन जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना है , साथ में मौसम सुहाना भी रहेगा।
कल का मौसम : कल बिजली चमकने का अलर्ट जारी
बात करें कल 13 सितंबर के मौसम की तो कल 13 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मेरठ , शामली , कुशीनगर , लखीमपुर खीरी , बहराइच , श्रावस्ती , गोंडा , बलरामपुर , सिद्धार्थ नगर , बस्ती , संत कबीर नगर , गोरखपुर , महाराजगंज , देवरिया , बलिया और अमरोहा जिलों में बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है यहां कहीं कहीं पर हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी।
जानिए कैसा रहेगा 14 , 15 और 16 सितंबर का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि 2 दिन बारिश के बाद यूपी के लोगों को फिर उमेश और गर्मी का सामना करना पड़ेगा जिसके बाद फिर बारिश का दौर शुरू होगा और झमाझम बारिश की संभावना है।
यूपी के कई इलाकों में 12 और 13 सितंबर को बारिश होगी इसके बात 14 और 15 सितंबर को गर्मी का असर देखने को मिलेगा। फिर उसके बाद 16 सितंबर को कई इलाकों में बारिश होगी।