Good News: 40 हजार युवाओं मिलेगा नौकरी , आ रही 150 से अधिक कंपनियां ! इस दिन डाक्यूमेंट्स लेकर पहुंचे

Good News – Kaushal Mahotsav Lucknow : उत्तर प्रदेश के हजारों लाखों लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है ! आप सभी युवाओं की जानकारी के लिए बता दे उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में कौशल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कॉल्विन तालुकेदार्स कालेज परिसर मैदान में दो दिन के लिए दो दिवसीय कौशल महोत्सव मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इस कौशल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

मंगलवार से आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कौशल महोत्सव (Kaushal Mahotsav) समारोह में कुल 150 से अधिक कंपनियां आ रहे हैं इन कंपनियों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्से से आए लगभग 40 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। यह कौशल महोत्सव उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में कौशल विकास विभाग और उद्यमशीलता मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया है इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण ( Online Registration ) भी कर सकते हैं।

कार्यक्रम का नामकौशल महोत्सव, लखनऊ
दिनांकमंगलवार से दो दिवसीय
स्थानकॉल्विन तालुकेदार्स कालेज परिसर, लखनऊ
लक्ष्य40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार
कंपनियों की संख्या150 से अधिक (सरकारी और निजी)
शामिल क्षेत्रऑटोमोबाइल, रिटेल, हेल्थ केयर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, टूरिज्म, एग्रीकल्चर, बैंकिंग, आदि
मासिक वेतन₹15,000 से ₹25,000
पंजीकरणऑनलाइन (https://nsdcjobx.com/JobViewJobFairKMLocation=Lucknow&KMID)
डाक्यूमेंट्सआधार कार्ड , मोबाइल नंबर , मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि , जरुरी डॉक्यूमेंट।
उद्घाटनरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

सरकारी और प्राइवेट दोनों कंपनियों में होगा सिलेक्शन

राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले कौशल महोत्सव में देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्से से कुल 150 से अधिक कंपनियां आ रही है जिसमें प्राइवेट और सरकारी कंपनियां भी शामिल हैं।

80 से अधिक कंपनियां शामिल है जो 30 से ज्यादा अलग-अलग सेक्टर में युवाओं को रोजगार देंगी। इसमें ऑटोमोबाइल , रिटेल , हेल्थ केयर , इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी , इलेक्ट्रॉनिक्स , टूरिज्म , एग्रीकल्चर , बैंकिंग समेत 11 सरकारी कंपनियां है जो उम्मीदवारों को प्रशिक्षु के रूप में सिलेक्ट करेंगे।

कौशल महोत्सव में 15 से 25 हजार रुपये महीने वाली मिलेगी नौकरी

राजधानी लखनऊ में मंगलवार से आयोजित होने वाले इस कौशल महोत्सव में आए अभ्यर्थियों का सिलेक्शन इंटरव्यू और एजुकेशनल क्वालीफिकेशंस के आधार पर किया जाएगा , जिसमें उन्हें इसके आधार पर ₹15000 से लेकर ₹25000 तक की महीने वाली सैलरी वाली नौकरी मिल सकती है।

Kaushal Mahotsav Registration: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

लखनऊ कौशल महोत्सव कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले , युवा स्किल इंडिया की वेबसाइट https://nsdcjobx.com/ JobViewJobFairKMLocation=Lucknow&KMID पर जाएं।
  • अब दूसरे स्टेप में रजिस्टर (Register) पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नया विंडो खुलेगा यहां पर अपना मोबाइल नंबर डालें और वेरीफाई करें।
  • अब इसके बाद पूरा एप्लीकेशन फॉर्म आएगा , फार्म में अपना नाम , पता , आधार नंबर, एजुकेशनल क्वालीफिकेशन को भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।

लखनऊ कौशल महोत्सव में उपलब्ध रहेंगे देश के बड़े नेता

मंगलवार से लखनऊ में आयोजित होने वाले कौशल महोत्सव का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी उद्घाटन करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad