Lado Laxmi Scheme: 25 सितंबर को शुरू होगी नई योजना! राज्य की इन महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये महीने

Lado Laxmi Scheme: केंद्र सरकार के साथ-साथ कई राज्य सरकारों के द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए तरह-तरह की योजनाएं शुरू की गई है , जिसमें महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है , इसी क्रम में महिलाओं के लिए एक नई योजना लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत होने जा रही है इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। यह योजना हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है हालांकि इससे पहले अन्य राज्य सरकारों के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की जा चुकी है जिसमें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना , महतारी बंधन योजना और अन्य कई योजनाएं शामिल हैं।

25 सितंबर को शुरू होगी नई योजना!

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान करते हुए बताया की लाडो लक्ष्मी योजना कब शुरू की जाएगी ? अगर आप भी जानना चाहते हैं कि लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कब होगी तो आप सभी की जानकारी के लिए बता दें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के मौके पर 25 सितंबर 2025 को इस योजना को लांच किया जाएगा।

लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने दी जानकारी , हर महीने मिलेगा 2100 रुपये

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए 25 सितंबर 2025 से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

जानिए क्या है लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रता और शर्तें

  • विवाहित व अविवाहित सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • इस योजना का फायदा 23 साल से ज्‍यादा उम्र की लड़कियों व महिलाओं को दिया जाएगा।
  • अविवाहित महिलाओं को कम से कम 15 साल से हरियाणा की नागरिक होना चाहिए, जबकि विवाहित महिलाओं का पति भी 15 साल से हरियाणा का नागरिक होना चाहिए।
  • पहले चरण में उन महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है।
  • एक परिवार की जितनी भी महिलाएं पात्रता व शर्तें पूरी करेंगी उन सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा।

लाडो लक्ष्मी योजना फॉर्म भरने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो।
  • राज्य का आधार कार्ड।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लाडो लक्ष्मी योजना में कब से भरे जाएंगे आवेदन फॉर्म ?

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 को किया जाएगा , शुरुआत के बाद सरकार इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके बाद महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन फॉर्म भर पाएंगे हालांकि अभी फॉर्म भरने का तरीका और आवेदन फार्म जारी नहीं किया गया है। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर पढ़ें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad