
ECCE Educator ( Early Childhood Care and Education Educator ): उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से फ्री प्राइमरी स्कूलों और को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर संविदा के आधार पर संविदा शिक्षक ईसीसीई एजुकेटर को रखे जा रहा है। इन शिक्षकों को रखने का मुख्य उद्देश्य 3 साल से लेकर 6 साल तक के बच्चों को बुनियादी शिक्षा देना है। अगर आप यूपी के इन स्कूलों में संविदा पर इसीसीई एजुकेटर बनना चाहते हैं तो आप सभी के लिए बहुत ही शानदार अवसर है उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में एक बार फिर 200 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।
उत्तर प्रदेश में ईसीसीई एजुकेटर बनने के लिए कौन-कौन सी योग्यता होनी चाहिए ? कहां से और कैसे फॉर्म भरें ? फार्म भरने के लिए आयु कितनी होनी चाहिए? इन सब की जानकारी आगे आर्टिकल में दी गई है आप सभी कृपया आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
ECCE एजुकेटर का नया नोटिफिकेशन हुआ जारी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले प्री प्राइमरी और को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर यूपी के समस्त जनपद में ईसीसीई एजुकेटर का नया नोटिफिकेशन जारी हो चुका है , यह नोटिफिकेशन कल 212 पदों पर जारी हुआ है।
16 से 2 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में सेवायोजन पोर्टल पर 16 सितंबर से भरे जा रहे हैं और एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 2 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर जाकर निशुल्क ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
जानिए क्या है संविदा शिक्षक ECCE एजुकेटर की पात्रता ?
उत्तर प्रदेश में संविदा पर इसीसीई एजुकेटर बनने के लिए निम्न एजुकेशनल क्राइटेरिया निर्धारित की गई है।
- अभ्यर्थी के पास किसी भी प्राप्त यूनिवर्सिटी से होम साइंस ( गृह विज्ञान ) में 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। या
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाएगी।
- नर्सरी अध्यापक शिक्षा, NTT , सीटी नर्सरी/डीपीएसआई का कम से कम 2 साल का नेशनल अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा।
18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को मौका
यूपी इसीसीई एजुकेटर का एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए , ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आईए जानते हैं कैसे करें इसीसीई एजुकेटर के लिए ऑनलाइन आवेदन?
Pre Primary ECCE Educator Salary , क्या है ?
उत्तर प्रदेश में संविदा के आधार पर स्पेशल एजुकेटर यानी ईसीसीई एजुकेटर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 15000 से लेकर 20000 तक की सैलरी मिलेगी। इनका सिलेक्शन आउटसोर्स के आधार पर किया जाता है।
कहां से और कैसे फॉर्म भरें ?
इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in पर जाकर भर सकते हैं। सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू है।

इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन फार्म जिला सेवायोजन कार्यालय पर जाकर भर सकते हैं।
अगर आपको ऑनलाइन करने में समस्या है तो अपने नजदीकी ऑनलाइन सर्विस सेंटर के या सीएससी सेंटर पर भी जाकर ऑनलाइन करा सकते हैं।