
UP Teacher Retirement Age Hike: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की रिटायरमेंट एज को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है , इसी क्रम में सरकार की तरफ से शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों की रिटायरमेंट एज में 2 साल की बढ़ोतरी कर दी है। ऐसा शिक्षकों की अनुभव और समर्पण को मान्यता देने के लिए किया गया है। आईए जानते हैं किन शिक्षकों की रिटायरमेंट एज में की गई बढ़ोतरी और क्या है पूरा मामला ?
दरअसल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है इस दिन शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कृत शिक्षकों को सरकार की तरफ से तोहफा देते हुए उनकी रिटायरमेंट की उम्र को 2 साल बढ़ा दिया गया है।
2 साल रिटायरमेंट की आयु में हुई वृद्धि
सरकार की इस कदम से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अब 64 वर्ष तक के नौकरी कर सकेंगे , इतना ही नहीं उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों की रिटायरमेंट एज को ही बढ़ा दिया गया है जिसमें अब उन्हें 67 वर्ष तक सर्विस करने का मौका मिलेगा। पहले प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की रिटायरमेंट एज 62 हुआ करती थी जिसमें 2 साल बढ़ोतरी कर 64 कर दिया गया है और उच्च शिक्षा विभाग शिक्षक की उम्र 65 हुआ करती थी जिसे बढ़ाकर अब 67 कर दिया गया है। हालांकि यह केवल उन्हें शिक्षकों पर लागू है जो शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हैं।
सरकार उठाएगी शिक्षक के अनुभव का फायदा
सरकार का मानना है कि अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और व्यक्तिगत निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे , रिटायरमेंट आई बढ़ने से बेहतर शिक्षण सिस्टम पर व्यापक असर पड़ेगा इतना ही नहीं शिक्षा विभाग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अनुभव शिक्षकों की सक्रियता लंबे समय तक बनी रहेगी।
सिर्फ इन शिक्षकों की बढ़ाई गई है रिटायरमेंट की एज
शिक्षकों के लिए यह भी जानना जरूरी है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर केवल उन्हीं शिक्षकों की रिटायरमेंट एज में बढ़ोतरी की गई है , जिन्हें इस दौरान शिक्षक पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अन्य शिक्षकों की रिटायरमेंट की एज में कोई बदलाव नहीं होगा , ऐसे में अब यह बात भी जाननी जरूरी है कि पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अपने योगदान और योग्यता के अनुसार विशेष सुविधा के हकदार बने हैं।
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों की रिटायरमेंट एज में बढ़ोतरी को लेकर शिक्षकों को मिले तोहफे से शिक्षक समुदाय में काफी उत्साह भरा हुआ है , युवा शिक्षक भी अपने कार्य में उत्कृष्ट दिखाने के लिए प्रेरित है इसे शिक्षा विभाग में क्वालिटी के साथ शिक्षक एवं शिक्षकों की भर्ती सक्रियता लंबे समय तक बनी रहेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार का यह निर्देश शिक्षकों के अनुभव और समर्पण को मान्यता देने के लिए एक महत्वपूर्ण कम होगा।