
UPSSSC Good News: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी और शानदार खबर है जिनकी उम्र अधिक हो चुकी है , उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और यूपी सरकार ने तृतीय श्रेणी के कई पदों पर होने वाली भर्ती में अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाने का निर्णय लेते हुए 40 साल कर दी है। अभी इन पदों के लिए हुए अभ्यर्थी भी अप्लाई कर पाएंगे जिनकी आयु 40 साल तक है।
ओवर ऐज हुए अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी!
अब तक इन पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु 28 से 32 साल निर्धारित की गई थी हालांकि अब 40 साल के अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर पाएंगे , ग्रुप सी के कई पदों के लिए यह बदलाव किया गया है जिसमें अलग-अलग विभाग के कई पद शामिल हैं। कई बार ओवर ऐज हुए अभ्यर्थियों के द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आयु सीमा में इजाफा करने की मांग की जाती थी हालांकि सरकार की तरफ से पहले ही आयु सीमा में बढ़ोतरी कर दी गई है।
इन पदों पर अधिकतम आयु 32 साल से बढ़कर हुई 40 साल
यूपी में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने 6 सितंबर को प्रयोगशाला तकनीकी संवर्ग में भर्ती की अधिकतम आयु सीमा को 32 साल से बढ़ाकर के 40 साल कर दी है।
किसी विभाग में लेखपाल एवं सर्वेयर की भर्ती के लिए भी आयु सीमा 32 साल से बढ़ाकर 40 साल कर दी गई है।
पद | पहले की आयु सीमा | नई आयु सीमा |
---|---|---|
लेखपाल | 32 साल | 40 साल |
सर्वेयर | 32 साल | 40 साल |
प्रयोगशाला तकनीशियन | 32 साल | 40 साल |
आयोग को दी गई जिम्मेदारी
यूपी में अब ग्राम विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी की भर्ती लिखित परीक्षा से होगी, जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दी गई है।
यूपी में ग्रुप सी की इन पदों के लिए भी आयु सीमा में बदलाव
पद | पहले की आयु सीमा | नई आयु सीमा |
---|---|---|
ग्राम विकास अधिकारी | 32 साल | 40 साल |
सहायक विकास अधिकारी | 32 साल | 40 साल |
आशुलिपिक (आवास एवं विकास परिषद) | 28 साल | 40 साल |
स्वागत अधिकारी (आवास एवं विकास परिषद) | 32 साल | 40 साल |
उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा 2025 को देने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अलग-अलग विभागों में 44748 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोग के मिल चुका है। इन पदों पर विज्ञापन जारी होने के बाद पीईटी की परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राओं को मौका मिलेगा , इसमें सबसे ज्यादा पड़ लेखपाल के हैं उसके बाद तकनीकी सेवा के 5431 पद और कनिष्ठ सहायक के 4582 पद शामिल है आईए जानते हैं क्या है विवरण
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
कुल पद | 44778 |
लेखपाल | 7994 |
तकनीकी सेवा | 5431 |
कनिष्ठ सहायक | 4582 |
अधिशासी अधिकारी | 320 |
मत्स्य अधिकारी | 105 |
होम्योपैथिक फार्मासिस्ट | 397 |
बीजीसी तकनीशियन | 255 |
कंपाउंडर | 560 |
आबकारी सिपाही | 564 |
सहायक विकास अधिकारी | 545 |
सहायक बोरिंग तकनीशियन | 419 |