Mahila Rojgar Yojana: बाकी सब बची हुई महिलाओं के खाते में कब मिलेंगे 10000 रुपये , CM Nitish Kumar ने दी जानकारी

Mahila Rojgar Yojana: प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु बिहार सरकार की तरफ से महिला रोजगार योजना का संचालन किया जा रहा है , खास बात यह है कि इस योजना के तहत महिलाओं को ₹10000 दिए जा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लाई गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार राज्य के कुल 75 लाख महिलाओं को 7500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं , इन महिलाओं को 10000 रुपए भेजे गए हैं , हालांकि बाकी की महिलाओं को कब मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ₹10000 मिलेंगे इसको लेकर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी दी है।

जानकारी के लिए बता दे बची हुई महिलाओं के बैंक खाते में जल्दी ₹10000 भेजे जाएंगे , प्रदेश की 75 लाख महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ही 10 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। बची हुई महिलाओं के बैंक खाते में कब 10 हजार रुपये मिलेंगे इसकी भी डेट जारी कर दी गई है।

3 अक्टूबर को मिलेगा अगली किस्त

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ₹10000 की अगली किस्त बाकी सभी महिलाओं के बैंक खाते में 3 अक्टूबर को ट्रांसफर की जाएगी , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा महिला रोजगार योजना का फायदा सभी परिवार की एक महिला को दिया जाना है शुक्रवार को 75000 महिलाओं को पहली किस्त 10 हजार रुपए भेजी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि जितनी भी महिलाएं आगे इस योजना से जुड़ेगी उन्हें भी इस योजना के तहत फायदा दिया जाएगा , 3 अक्टूबर को बाकी की बची हुई महिलाओं को भी ₹10000 किस्त ट्रांसफर किए जाएंगे।

महिलाओं को मिलेगा 2 लाख रुपये तक का लोन

बिहार राज्य सरकार के द्वारा 29 अगस्त 2025 को योजना का ऐलान करने के बाद इस योजना को पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है इतना ही नहीं डेट दोनों 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में ₹10000 भी ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इसके अलावा महिलाओं को अतिरिक्त लाभ के तौर पर ₹200000 तक का लोन भी मुहैया कराया जाएगा अगर किसी भी महिला का रोजगार अच्छा चलेगा तब , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा बहुत खुशी की बात है , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल हुए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad