UP Home Guard Good News: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी! होमगार्ड के 43,327 पदों पर आवेदन , नया नियम लागू

UP Home Guard Good News: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से होमगार्ड के लिए रिक्त पड़े कुल 43327 पदों के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने को लेकर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थी का इंतजार बना हुआ है , अब अभ्यर्थियों का इंतजार बहुत ही जल्द समाप्त होने वाला है , प्रदेश मुख्यमंत्री ने होमगार्ड के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने का दिशा निर्देश दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक होमगार्ड के लगभग 44000 से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी होगा , सरकार यह नोटिफिकेशन दो चरणों में जारी करेगी उम्मीदवारों को दो बार होमगार्ड के लिए आवेदन करने और नौकरी पाने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड में लिखित परीक्षा आयोजित करने और कुछ लोगों को विशेष वरीयता देने को भी लेकर जानकारी दी है।

यूपी होमगार्ड भर्ती को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती को लेकर चयन प्रक्रिया कैसी होगी ? कौन से आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं ? किन लोगों को प्राथमिकता मिलेगी इन सब की जानकारी आगे आर्टिकल में दी गई है?

सीएम योगी द्वारा होमगार्ड भर्ती के लिए दिए गए सुझाव और निर्देश निम्नलिखित हैं , जिसमें

  • होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा (Maximmun Age Limit) 30 वर्ष होनी चाहिए।
  • आपदा प्रबंधन से जुड़े अनुभव या ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले लोगों को होमगार्ड भर्ती में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
  • चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (Written Test) अनिवार्य होनी चाहिए।
  • भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।
  • इसके लिए पुलिस भर्ती एवं प्रशिक्षण बोर्ड (UPPBPB) के सहयोग से एक नया बोर्ड ( Homegard Selection Board) गठित किया जाएगा जो चयन प्रक्रिया को और भी पारदर्शी और निष्पक्ष बनाएगा।
  • होमगार्ड भर्ती में युवाओं को अधिक अवसर देने के लिए चयन प्रक्रिया में सुधार किया जाना चाहिए।

होमगार्ड के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी कर पाएंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए अभ्यर्थी कम से कम दसवीं कक्षा पास होनी चाहिए , इसके अलावा अभ्यर्थी के पास शारीरिक योग्यता भी होनी चाहिए।

यूपी में होमगार्ड बनने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा फिजिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट जैसे प्रक्रिया से गुजरना होगा।

यूपी में होमगार्ड के रूप में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पहले पुलिस सर्विस , यातायात पुलिस , एजुकेशनल इंस्टीट्यूट , नगर निकाय , आकाशवाणी केंद्र और स्वास्थ्य विभाग व परिवहन विभाग में सर्विस ली जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad