
UP Weather: उत्तर प्रदेश में फिर एक बार बारिश का सिलसिला खत्म होने के बाद भीषण गर्मी और उमस से पूरी जनता परेशान है। तापमान बढ़ने के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में , अगले 48 घंटे तक उमस और भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। इस दौरान प्रदेश के हर धूप की तीखी करने गर्मी की प्रचंडता एहसास दिलाएगा। उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश ने लोगों को खास राहत नहीं दी है। हालांकि अभी यूपी में फिर एक बार बदल कब बरसेगा मौसम कब से बदलेगा इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है इतना ही 11 से 13 सितंबर के बीच मौसम का मिजाज बदल सकता है और प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम विभाग (IDM) ने बताया , यूपी का मौसम
मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 8 सितंबर से ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज चमक के साथ बौछार पड़ सकती हैं। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश शामिल हैं , वहीं अगले दिन 9 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यह स्थिति 10 सितंबर 2025 तक बनी रहेगी। हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
अब सीधे 11 से 13 सितंबर तक झमाझम भारी बारिश
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 सितंबर के बाद फिर एक बार बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा और कई इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार
11 सितंबर से तराई बेल्ट के जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा , यूपी के तराई क्षेत्र वाले जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
12 और 13 सितंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
11 से फिर एक बार मौसम बदलने वाला है और बादल बरसेगा इस दौरान मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
अभी वर्तमान में कैसा है यूपी का मौसम ?
जानकारी के मुताबिक , वर्तमान में उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र मध्य भारत से गुजरकर पश्चिमी भारत की ओर चला गया है और दक्षिणी राजस्थान के ऊपर जाकर अवदाब में तब्दील हो गया है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और वायुमंडलीय अस्थिरता के कारण दिन चढ़ने के साथ ही कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और हल्की बारिश हो रही है। लेकिन तापमान सामान्य से अधिक रहने की वजह से उमस भी बनी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 13 सितंबर 2025 के बीच मॉनसून द्रोणी के उत्तरी हिस्सों की ओर बढ़ने से यूपी के तराई क्षेत्र के जिलों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा , इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
Pingback: UP Weather Rain Alert: अगले 4 घंटे में मौसम का हाल बिगड़ने वाला है, यूपी के इन जिलों में भारी बारिश और गरजपन की हाई