
Gold Rate: अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं या सोने का आभूषण खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा रुकिए , सोना खरीदने की योजना (Buy Gold) बना रहे लोगों के लिए लेटेस्ट कीमतों को जानना ज्यादा जरूरी है , पिछले कई सप्ताह से लगातार सोने की रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है , सोना का रेट हाई हो चुका है। हर कैटेगरी के सोने की रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है आईए जानते हैं क्या है 24 कैरेट , 22 कैरेट , 20 कैरेट, और 18 कैरेट सोने की ताजा रेट और बढ़ती कीमतों की वजह।
जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 20 कैरेट सोने का भाव
MCX पर 999 शुद्धता वाले गोल्ड (24 कैरेट ) के रेट में 3900 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है , परिणाम स्वरुप घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है।
- 24 कैरेट सोना: 107740 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: 100790 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 20 कैरेट सोना: 94640 रुपये प्रति 10 ग्राम
पिछले सप्ताह से बढ़ रहा है सोने का दाम
बीते 29 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 103824 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार को 107740 रुपये पर पहुंच गया , इतने दिनों में यह 3916 रुपये की बढ़ोतरी दर्शाता है।
घरेलू मार्केट में सोने की कीमत
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewellers Association) की वेबसाइट के अनुसार , 29 अगस्त को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 102388 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन बीते शुक्रवार को यह 106338 रुपये पर पहुंचकर बंद हुआ , आपको जानकर आश्चर्य होगा की मात्रा 5 दिनों में सोने की कीमत में 10 ग्राम का रेट 3950 बढ़ गया।
| क्वालिटी | सोने का लेटेस्ट रेट (IBJA वेबसाइट के मुताबिक) |
|---|---|
| 24 कैरेट गोल्ड | 1,06,338 रुपये/10ग्राम |
| 22 कैरेट गोल्ड | 1,03,790 रुपये/10ग्राम |
| 20 कैरेट गोल्ड | 94,640 रुपये/10ग्राम |
| 18 कैरेट गोल्ड | 86,130 रुपये/10ग्राम |
| 14 कैरेट गोल्ड | 68,590 रुपये/10ग्राम |
दुकानदार आभूषण पर लेते हैं जीएसटी और मेकिंग चार्ज
इन दरों में 3 फीसदी की दर से GST लागू होता है और ज्वेलर्स अपना Making Charge भी वसूलते हैं, जिसके चलते इन कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है।