
Basik Shiksha Vibhag: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संविदा शिक्षक , रसोइया , चपरासी और चौकीदार बनने का शानदार मौका है। कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर यह नियुक्ति की जाएगी , इसके लिए योग्य महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। यह विज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ द्वारा जारी किया गया है।
जारी विज्ञापन के अनुसार चार अलग-अलग पदों पर अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा , इसमें अंशकालिक शिक्षा , रसोईया , चपरासी और चौकीदार के पद शामिल है। कुल पदों की संख्या 12 है।
अशकालिक शिक्षिका (शारीरिक शिक्षा) बनने का मौका
उम्मीदवार के पास सी.पी.एड., बी.पी.एड. और डी.पी.एड. की डिग्री होनी चाहिए। TET या CTET आवश्यक नहीं है। इस पद के लिए मासिक मानदेय 12,790 रुपये है , इसके लिए केवल एक पद खाली है।
रसोईया , चपरासी और चौकीदार बनने का मौका
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में संविदा कुल 11 पदों पर रसोईया चपरासी और चौकीदार बनने के लिए अभ्यर्थी कम से कम आठवीं कक्षा पास होना चाहिए , इन सभी पदों पर चयनित होने पर अभ्यर्थियों को हर महीने 6755 से लेकर 7505 रुपए तक मानदेय दी जाएगी।

25 से 45 वर्ष का अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 25 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए , आयु छूट संबंधी अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देखें।
जानिए कहां से और कैसे भरें फॉर्म ?
इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार mau.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र का उपयोग कर सकती हैं। आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरकर और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 सितंबर, 2025 को शाम 5:00 बजे तक “कार्यालय-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मऊ निकट फातिमा हास्पिटल पिनकोड-275101” के पते पर पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना होगा।
नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें , और फॉर्म प्राप्त करें।
कैसे होगा सिलेक्शन
चयन प्रक्रिया में योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को mau.nic.in वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।