दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) में 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन पास वालों के लिए निकली भर्तियां , जानिए पात्रता और पदों की संख्या

DDA – Delhi Development Authority : नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से शानदार पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में ग्रुप ए ग्रुप भी ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग पदों के लिए आवेदन ली जाएगी।

कब से कब तक होगा आवेदन?

नोटिफिकेशन के मुताबिक दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के 1732 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अगले महीने 6 अक्टूबर से भरे जाएंगे और आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 नवंबर 2025 होगी इस दौरान अभ्यर्थी दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की वेबसाइट dda.gov.in पर अप्लाई कर पाएंगे।

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में इन अलग-अलग पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

पदपदों की संख्या
डिप्टी डायरेक्टर (आर्किटेक्ट)04
डिप्टी डायरेक्टर (पब्लिक रिलेशन)01
डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग)04
असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग)19
असिस्टेंट डायरेक्टर (आर्किटेक्ट)08
असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप)01
असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम)03
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल)10
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)03
असिस्टेंट डायरेक्टर (मिनिस्ट्रियल)15
लीगल असिस्टेंट07
प्लानिंग असिस्टेंट23
आर्किटेक्चरल असिस्टेंट09
प्रोग्रामर06
जूनियर इंजीनियर (सिविल)104
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल)67
सेक्शनल ऑफिसर (हॉर्टिकल्चर)75
नायब तहसीलदार06
जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा)06
असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (नॉन मिनिस्ट्रियल)06
सर्वेयर06
स्टेनोग्राफर ग्रेड – ‘डी’44
पटवारी79
जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट199
माली282
मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन मिनिस्ट्रियल)745
कुल1732

जानिए कौन-कौन लोग भर पाएंगे फॉर्म ?

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग पात्रता निर्धारित की जाएगी हालांकि अगर आपने दसवीं पास की है तो आप मल्टी टास्किंग स्टाफ ( चपरासी ) और माली जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं वहीं अगर आपने 12वीं पास किया है तो पटवारी और स्टेनोग्राफर इत्यादि के लिए अप्लाई कर सकते हैं ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार ग्रुप A पद के लिए अप्लाई कर पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad