
ECCE Educator Apply Online: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन एजुकेटर के पदों के लिए नई नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से फ्री आंगनबाड़ी केंद्रों और को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 साल के बच्चों को पढ़ने और उनकी देखभाल करने के लिए ECCE एजुकेटर की नियुक्ति की जा रही है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपद में अलग-अलग प्राइवेट एजेंसी के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है उत्तर प्रदेश के दो खास जिलों में फिर से एक बार नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जिसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 10 सितंबर 2025 तक भर पाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर विजिट करना होगा। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन यूपी के 75 जिलों के लिए किया जाएगा।
दो जिलों में नोटिफिकेशन हुआ जारी
उत्तर प्रदेश की कुशीनगर जनपद में कुल 185 एजुकेटर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके लिए सेवायोजन पोर्टल पर 7 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला में भी नोटिफिकेशन जारी हो चुका है यहां के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अप्लाई कर सकते हैं आईए जानते हैं क्या है इसीसीई एजुकेटर बनने की पात्रता और ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस ?
क्या है इसीसीई एजुकेटर बनने की पात्रता
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होम साइंस में 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाएगी।
- नर्सरी अध्यापक शिक्षा, NTT , सीटी नर्सरी/डीपीएसआई का कम से कम 2 साल का नेशनल अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा।
इसीसीई एजुकेटर के लिए 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 40 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।
जानिए कैसे होगा सिलेक्शन ?
उत्तर प्रदेश में प्री प्राइमरी स्कूलों में ईसीसीई एजुकेटर का सिलेक्शन , बिना परीक्षा आउटसोर्स के आधार पर किया जाता है। उम्मीदवारों का सिलेक्शन एकेडमी परफॉर्मेंस के आधार पर होता है और इसी के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है। उम्मीदवारों को 15000 रुपये से लेकर 20000 रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी।
ECCE Educator Apply Online: जानिए कहां से और कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?
उत्तर प्रदेश अलग-अलग जिलों में ECCE एजुकेटर पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन सेवायोजन पोर्टल पर जारी किया जाता है इसके अलावा इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भी सेवा आयोजन पोर्टल पर भरा जाता है।
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें या अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करने में असमर्थ हैं तो जिला सेवायोजन कार्यालय पर जाकर इसके लिए आवेदन करें।