ECCE Educator Salary Hike: यूपी ECCE एजुकेटर के लिए खुशखबरी ! हर महीने मिलेगी 25000 रुपये सैलरी?

ECCE Educator Salary Hike: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्री प्राइमरी स्कूलों और को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 साल से लेकर 6 साल तक के बच्चों की देखभाल और उन्हें शिक्षा देने के लिए ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की जा रही है। जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पूर्व प्राथमिक बॉल वाटिका शिक्षा को मजबूत करना है। उत्तर प्रदेश में इन इसीसीई एजुकेटर को 11 महीने के लिए आउटसोर्स के आधार पर तैनात किया जा रहा है , अलग-अलग प्राइवेट एजेंसियों के द्वारा अप सेवायोजन पोर्टल पर नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं।

आउटसोर्स के आधार पर चयनित , संविदा इसीसीई एजुकेटरों को सरकार की तरफ से हर महीने 10313 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। इन एजुकेटरों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और मेरिट के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है। क्या यूपी के संविदा ईसीसीई एजुकेटरों को हर महीने ₹25000 तक की सैलरी मिलेगी ? आई जानते हैं पूरा जानकारी।

क्या इसीसीई एजुकेटरों हर महीने मिलेगी 25000 रुपये सैलरी?

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ECCE एजुकेटर को 10313 रुपए महीने मानदेय ( आधिकारिक जानकारी के अनुसार) मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी के लिए आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया गया है जिसके अनुसार कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ी है।

आउटसोर्स कर्मचारी को श्रेणी बार 20000 हजार से लेकर के 40000 हजार तक सैलरी दी जाएगी। प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को 40000 रुपये , द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों को 25000 रुपये , तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 22000 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 20000 रुपये महीने मानदेय दी जाएगी।

अगर सरकार की तरफ से ECCE एजुकेटर को श्रेणी दो के अंतर्गत रखा जाता है तो ऐसे कर्मचारियों को 25000 रुपये मासिक मानदेय मिल सकता है।

जानिए क्या है यूपी में इसीसीई एजुकेटर बनने की पात्रता ?

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से गृह विज्ञान में 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए या नेशनल टीचर एजुकेशन काउंसिल (NCTE) से मान्यता प्राप्त नर्सरी अध्यापक शिक्षा (NTT), CT Nursery या DPSE का 2 साल का डिप्लोमा होना आवश्यक है।

इसके अलावा, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad