Gold Price Today: नवरात्रि और दिवाली से पहले आया खुशखबरी! GST के कारण सोना हुआ कुछ सस्ता, देखें आज का भाव

Gold Price Today: आज का सोने-चांदी का भाव क्या है जैसा की आपको पता होगा की आज 10 सितंबर 2025 है। भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लंबे समय से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, मंगलवार यानी 09 सितंबर 2025 को घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली (profit booking) और अंतरराष्ट्रीय बाजार की कमजोरी के कारण आई है। निचे सोने और चांदी के वर्तमान कीमतों के बारे में विस्तारपूवर्क बताया गया है इसलिए ध्यान से पूरा पढ़ें।

Gold Price Today
Gold Price Today

क्या वाकई में सोना हुआ सस्ता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 606 रुपये गिरकर 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। शुक्रवार को यह सोना रिकॉर्ड स्तर 1,07,807 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाला सोना भी 612 रुपये टूटा और 1,08,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

आज चांदी में भी गिरावट देखने को मिली

दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 977 रुपये घटी और 1,23,720 रुपये प्रति किलो रह गई। पिछले हफ्ते चांदी का भाव 1,26,300 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। ग्लोबल मार्केट (COMEX) पर भी सोने-चांदी में कमजोरी देखी गई। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.68% गिरकर 3,628.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं हाजिर सोना 3,584.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एक हफ्ते में तेज उछाल

पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई थी। 7 सितंबर को 24 कैरेट सोना 1,06,338 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक हफ्ते पहले यह 1,02,388 रुपये था यानी करीब 3,950 रुपये महंगा हो गया। इसी दौरान 22 कैरेट सोना 93,787 से बढ़कर 97,406 रुपये, और 18 कैरेट सोना 76,791 से बढ़कर 79,754 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 5,598 रुपये बढ़कर 1,23,170 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

सोने के महंगे होने का कारण

अमेरिका द्वारा कई देशों पर नए टैरिफ लगाने से ग्लोबल अनिश्चितता बढ़ गई है। ऐसे हालात में निवेशक सोने-चांदी को सुरक्षित निवेश (Safe Investment) मानते हैं। साथ ही, फेडरल रिजर्व की सितंबर मीटिंग में ब्याज दर घटने की उम्मीद है, जिससे सोने की मांग और बढ़ी है।

जनवरी से अब तक कितना महंगा हुआ सोना?

1 जनवरी 2024 को 24 कैरेट सोना 76,162 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अब यह करीब 40% बढ़कर 1,06,338 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी 86,017 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 1,23,170 रुपये तक पहुंच गई है यानी करीब 43% की बढ़त।

सोने का भाव – आगे का अनुमान

भले ही आज सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी रही तो आने वाले दिनों में इनके दाम और बढ़ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad