
CM Ladli Bahna Yojana 2025: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने आज निर्भर बनाने और उनकी जरूरत को पूरा करने के लिए लाडली बहना योजना संचालित की जा रही है। यह मध्य प्रदेश महिलाओं के लिए की जाने वाली सबसे बड़ी पहल है , इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस सरकारी योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रुपये से लेकर 1250 रुपये तक की किस्त ट्रांसफर करती है हालांकि सरकार ने भविष्य में योजना के तहत 3000 रुपये हर महीने किस्त देने का वादा भी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए यह योजना शुरू की गई है , इस योजना के तहत 21 साल से लेकर 60 साल की उम्र वाली महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए ट्रांसफर की जाती है। लाडली बहन योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर , शादीशुदा , तलाकशुदा या छोड़ी गई महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दिया जाता है। अब तक योजना के तहत मध्य प्रदेश की लगभग एक करोड़ 27 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है।
लाडली बहना योजना से हर महीने मिलते हैं 1250 रुपये
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए भेजे जाते हैं , शुरुआती दिनों में सरकारी योजना के तहत 1000 रुपये भेजा करती थी जिसमें बाद में बढ़ोतरी करके इसे 1250 रुपए कर दिया गया। आने वाले इस दीपावली और भाई दूज त्यौहार के बाद सीधे 1500 रुपये महीने ट्रांसफर किया जाएगा।
जानिए क्या है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ?
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा में 2023 में शुरू की गई योजना है , इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई है। यह योजना पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई योजना के तहत हर महीने पैसा सरकार सीधे डीबीटी के रूप में ट्रांसफर करती है।
यहां पढ़िए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पात्रता
लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- निवासी : आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- महिलाओं की आयु: 21 से 60 वर्ष की आयु की शादीशुदा, तलाकशुदा या छोड़ी गई महिलाएं।
- पारिवारिक आय: परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- जमीन और वाहन: अप्लाई करने के लिए परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन, ट्रैक्टर या चार पहियों वाली गाड़ी नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना , आवश्यक डॉक्यूमेंट
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट जरूरी होता है।
- महिला का आधार कार्ड
- समग्र आईडी कार्ड
- परिवार ID कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक/विवरण
- DBT सक्रिय और आधार से जुड़ा होना चाहिए
- राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो
- OTP वेरिफिकेशन के लिए समग्र के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
लाडली बहना योजना, हर महीने मिलेगा 1250 रुपये और अन्य भत्ते
| लाभ | विवरण |
|---|---|
| मासिक आर्थिक सहायता | हर लाभार्थी को 1,250 रुपये, जो सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। |
| फेस्टिव बोनस (शगुन) | रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जाता है। |
| आने वाली सहायता वृद्धि | दिवाली 2025 से मासिक सहायता राशि बढ़कर 1,500 रुपये हो जाएगी। इसके बाद, इसका लक्ष्य 2028 तक 3,000 रुपये प्रति माह तक पहुंचाना है। |
| आर्थिक स्वतंत्रता और समावेश | यह योजना महिलाओं को बैंकिंग और वित्तीय कामों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे उनकी आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ती है। |
New Registration: लाडली बहना योजना नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? पढ़े पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री लाडली बहाने योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस सरकार ने ऑफलाइन निर्धारित किया है , योजना की शुरुआत होने के बाद अब तक इसमें दो चरण का ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा चुका है अब सरकार की तरफ से हो सकता है दीपावली या भाई दूज त्योहार के बाद नए आवेदक का विंडो खोला जा सकता है।
आवेदन की तिथि आने के बाद हुए सभी महिलाएं जिन्हें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के 1200 रुपये नहीं मिलते हैं वह अपने नजदीकी ग्राम पंचायत केंद्र वार्ड पंचायत केंद्र या महिला एवं बाल विकास कार्यालय पर जाकर इसके लिए ऑफलाइन तरीके से आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।