Mahila Rojgar Yojana: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए , रोजगार की दिशा में प्रगति के लिए और रोजगार देने के लिए एक शानदार योजना की शुरूआत किया गया है जी योजना को ” मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ” नाम दिया गया है। यह योजना बिहार की लाखों महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी , इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की प्रत्येक परिवार की महिला को आर्थिक सहायता देकर अपनी पसंद का रोजगार करने के लिए प्रोत्साहित करना। आईए जानते हैं क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ? किन महिलाओं को नहीं मिलेगा महिला रोजगार योजना के तहत 10000 रुपये ?
क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना है , जिसे बिहार सरकार की तरफ से शुरू किया गया है। यह योजना केवल बिहार की महिलाओं के लिए है योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर ₹10000 दिए जाएंगे , स्व रोजगार में वृद्धि को देखते हुए सरकार की तरफ से इसी योजना के तहत 2 लाख रुपए तक का लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देना। ताकि महिला आर्थिक सहायता पाकर खुद का मनपसंद स्वरोजगार कर सके और आत्मनिर्भर व सशक्त बने।
महिला को अपनी पसंद का रोजगार करने के लिए 10000 रुपये की राशि पहली किस्त के रूप में सरकार ट्रांसफर करेगी इसके बाद स्वरोजगार में वृद्धि को देखते हुए लोन भी दी जाएगी।
पात्रता: इन महिलाओं को मिलेगा महिला रोजगार योजना का लाभ
मुख्यमंत्री महिला बेरोजगार योजना का लाभ 18 वर्ष से लेकर के 60 वर्ष तक की सभी महिलाएं ले सकती है , इतना ही नहीं महिला बिहार राज्य की निवासी भी होनी चाहिए।
महिला रोजगार योजना में ” परिवार शब्द” का मतलब
बिहार सरकार में महिला रोजगार योजना में परिवार शब्द को लेकर साथ-साथ बता दिया है ,
परिवार का मतलब पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चों से है।
अविवाहित वयस्क महिला (जिनके माता-पिता जीवित नहीं हो ) उन्हें महिला रोजगार योजना के प्रयोजनार्थ एकल परिवार माना जाएगा और नियमानुसार लाभ प्रदान किया जाएगा।
शहरी क्षेत्र के “स्वयं सहायता समूह ” से जुड़े सभी सदस्य (एक परिवार से एक महिला) इस योजना के लिए पात्र मानी जाती है।
गांव की महिलाएं ऐसे भरें महिला रोजगार योजना का फॉर्म
गांव यानी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े सभी सदस्य योजना के पात्र होंगे।
गांव की महिलाएं ग्राम संगठन में जाकर आवेदन कर सकती हैं , समूह के सभी सदस्यों की विशेषताएं संगठन स्तर पर आयोजित की जाएगी , जिसमें एक समूह के सभी सदस्यों का समेकित प्रपत्र में आवेदन लिया जाएगा।
शहर की महिलाएं ऐसे करें महिला रोजगार योजना में आवेदन
शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें जीविका की वेबसाइट www.brlps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति के बाद भौतिक सत्यापन किया जाएगा , ध्यान रहे कि महिला का बिहार राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।
आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
जानिए आवश्यक नियम और शर्ते
महिला का स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है।
आवेदन के बाद सामुदायिक संसाधन सेवी द्वारा संपर्क किया जाएगा।
पूर्व से ही समूह से जुड़ी महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।