
Mahila Rojgar Yojana 2025: सरकार की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए , मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत आधिकारिक रूप से कर दी गई है। इस योजना की शुरुआत बिहार में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के द्वारा किया गया है खास बात यह है कि सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को 10000 रुपये सीधे DBT ट्रांसफर करेगी। इतना ही नहीं महिलाओं को बाद में जैसा शुरू करने के लिए सरकार से दो से ढाई लाख रुपए का भी मदद करेगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है ? आसान शब्दों में
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (CM Mahila Rojgar Scheme) के तहत सरकार महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करेगी। इस योजना के तहत महिलाओं को सरकार कई तरह से लाभ पहुंचाएगी , जो
- आर्थिक मदद: महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- लोन सुविधा: छह महीने बाद समीक्षा होगी और अगर प्रशासन संतुष्ट होता है तो 2 लाख रुपये तक का लोन बिजनेस को बढ़ाने के लिए मिल सकता है।
- लोन पर सब्सिडी: इस लोन पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे महिलाओं को अपना खुद व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अंत में कह सकते हैं कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी और उन्हें अपने व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इन व्यवसायों को शुरू करने पर सरकार देगी 10000 रुपये
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत निम्नलिखित बिजनेस शुरू करने पर महिलाओं को सरकार 10000 हज़ार रुपये देगी।
- फल/जूस/डेयरी प्रॉडक्ट्स की दुकान
- सब्जी व फल की दुकान
- किराना दुकान
- प्लास्टिक सामग्री/बर्तन की दुकान
- खिलौने और जनरल स्टोर
- ओटोमोबाइल रिपेयरिंग की दुकान
- मोबाइल बिक्री/रिपेयर और मोबाइल रिचार्ज की दुकान
- स्टेशनरी और फोटोकॉपी की दुकान
- खाद्य सामग्री दुकान
- ब्यूटी पार्लर/कॉस्मैटिक्स/कृत्रिम ज्वेलरी की दुकान
- कपड़ा/फुटवियर/सिलाई की दुकान
- बिजली उपकरण और बर्तन की दुकान
- कृषि कार्ड
- ई-रिक्शा/ऑटो रिक्शा
- बकरी पालन
- मुर्गी पालन
- गौ पालन
- अन्य व्यवसाय
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में फॉर्म भरने की पात्रता
- आवेदक महिला बिहार राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु कम से कम 18 से लेकर 60 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदिका को जीविका की सदस्य बनना होगा।
- आवेदिका और उनके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
- आवेदिका महिला और उनके पति सरकारी सेवा (नियमित/संविदा) में नहीं होने चाहिए।
- महिला के पास अपने नाम से आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- महिला का आधार कार्ड
- आधार लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक , जो आधार से लिंक हो।
- आय़ प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
जानिए कैसे भरे महिला रोजगार योजना का फॉर्म ?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रक्रिया शुरू हो चुका है , ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया निर्धारित की गई है तो वहीं शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए पोर्टल लांच कर दिया गया है।
शहरी क्षेत्र की महिला पोर्टल पर आधार नंबर और अन्य डिटेल्स को डालकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निम्नलिखित प्रक्रिया से फॉर्म भरना होगा।

पूरा आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
ग्रामीण क्षेत्र की महिला को फॉर्म भरने के बाद संकुल स्तरीय संघ के पास फार्म जमा करना होगा , इसके बाद ग्राम संगठन की विशेष बैठक में पात्र महिलाओं के फॉर्म लिए जाएंगे। फिर जीविका की प्रखंड परियोजना इकाई इन आवेदन को MIS पोर्टल पर अपलोड करना होगा। फिर जाकर सभी आवेदक के फॉर्म की जांच जिला स्तर पर की जाएगी आवेदन सहित पाए जाने पर महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 10000 रुपये की पहली किस्त भेजी जाएगी। उम्मीद है कि पहले किस 15 सितंबर को महिलाओं के खाते में मिलेगी।