
Public Holidays: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है , यह छुट्टी नवरात्रि के बीच 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में है। 7 अक्टूबर को स्कूल कॉलेज बैंक के साथ-साथ सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने शनिवार को श्रावस्ती में इसकी औपचारिक अनाउंसमेंट कर दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि ” 7 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती है,
हम घोषणा कर रहे हैं कि उस दिन प्रदेश में छुट्टी का दिवस रखेंगे “
श्रावस्ती जिला के ऐतिहासिक इतिहास को बताते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा 7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि की जयंती पर प्रदेश में छुट्टी रहेगी हर देव मंदिर में रामायण का अखंड पाठ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नेम श्रावस्ती को भारत की प्राचीन आर्थिक राजधानी के रूप में याद किया। जो बौद्ध और जैन धर्म का पवित्र स्थल भी रहा है।
7 अक्टूबर के दिन रहेगी सार्वजनिक छुट्टी
7 अक्टूबर के दिन सार्वजनिक छुट्टी घोषित होने के बाद शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे जहां स्टूडेंट्स को घर पर पढ़ाई कर सकते हैं इसके अलावा बैंक और फाइनेंशियल संस्थान में भी कोई कामकाज नहीं होगा , इसलिए पैसा पहले से निकाल कर रखले।
इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सरकारी दफ्तर में अवकाश रहेगा।