
Roadways Conductor Notification 2025: रोडवेज में कंडक्टर बनने का शानदार मौका आ चुका है रोडवेज में कंडक्टर के कुल 571 पदों के लिए आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी की गई है , गुजरात राज्य सड़क एवं परिवहन निगम ने कंडक्टर की खाली पदों के लिए आवेदन फार्म आमंत्रित किया है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 16 सितंबर 2025 से भरे जा रहे हैं और आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 3 अक्टूबर 2025 है रोडवेज में कंडक्टर के पदों पर चयनित होने पर अभ्यर्थियों को हर महीने 26000 रुपये सैलरी दी जाएगी।
अगर आप भी गुजरात में कंडक्टर बनना चाहते हैं और अच्छी सैलरी पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
3 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म
राज्य सड़क एवं परिवहन निगम , 571 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 3 अक्टूबर तक भरे जाएंगे ऐसे अभ्यर्थी जो इसके लिए योग और इच्छुक है पोर्टल पर लास्ट डेट से पहले अप्लाई करें।

रोडवेज कंडक्टर को हर महीने मिलेगा 26000 रुपये
गुजरात परिवहन निगम में रोडवेज कंडक्टर के पद पर चयनित होने पर अभ्यर्थियों को हर महीने 26000 रुपये सैलरी की जाएगी , सैलरी के साथ-साथ कर्मचारियों को अन्य कई सारे फायदे भी दिए जाएंगे।
परिवहन निगम में कंडक्टर बनने के लिए पात्रता
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम में कंडक्टर बनने के लिए निम्न पत्रताएं होनी चाहिए,
- अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए।
- अभ्यर्थी के पास कंडक्टर लाइसेंस होना चाहिए।
- फर्स्ट एंड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- कंप्यूटर का नॉलेज रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।
18 से 33 साल के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन , आयु में मिलेगी छूट
रोडवेज कंडक्टर का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से लेकर 33 साल के बीच होनी चाहिए हालांकि ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी गई है , आरक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 43 साल की छूट है तो महिला अभ्यर्थियों 45 साल तक आवेदन कर सकती हैं।
जानिए कैसे भरें आवेदन और कैसे होगा सिलेक्शन ?
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम में कंडक्टर के पोस्ट पर अभ्यर्थियों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इत्यादि के आधार पर होगा। इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस से भर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले गुजरात राज्य सड़क परिवहन की वेबसाइट http://ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
- परिवहन की वेबसाइट पर जाने के बाद Apply Online पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद कंडक्टर को सेलेक्ट करें।
- सिलेक्ट करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन पर दोबारा क्लिक करें।
- पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भर और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन फीस जमा करके फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।