
Rojgar Mela: रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मिशन रोजगार योजना के तहत अलग-अलग स्थान पर रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को अलग-अलग निजी कंपनियों में रोजगार और नौकरी देना है , इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल के 6 जिलों में ब्लॉक लेवल पर रोजगार मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को अलग-अलग निजी कंपनियों में भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेला में 8वीं पास से लेकर के ग्रेजुएशन पास करके युवाओं को रोजगार के लिए अवसर दिया जाएगा , रोजगार मेला में अभ्यर्थियों को अलग-अलग सेक्टर में नौकरियां दी जाएगी , अभ्यर्थियों का सिलेक्शन योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। रोजगार मेला में अभ्यर्थियों को 15000 रुपये से लेकर के 35000 रुपये महीने तक की सैलरी वाली जॉब दी जाएगी। आईए जानते हैं कब और कहां लगेगा रोजगार मेला ?
6 जिलों में लगेगा रोजगार मेला , 8000 युवाओं को मिलेगा नौकरी
उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल के अंतर्गत आने वाले गाजियाबाद गौतम बुद्ध नगर बुलंदशहर बागपत और हापुड़ जिला के 8000 युवाओं को नौकरी के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
प्रत्येक जिले के सभी मंडल स्तर पर रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा , मेरठ के 12 ब्लॉकों में रोजगार मेला की डेट आ चुकी है।
युवाओं को इंटरव्यू से किया जाएगा सेलेक्ट
रोजगार मेला में युवाओं को इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्ट किया जाएगा , रोजगार मेला में किसी भी कंपनी के लिए चयनित अभ्यर्थियों को इस समय ऑफर लेटर भी दी जाएगी।
विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर
रोजगार मेलों में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इनमें कंस्ट्रक्शन, सेल्स, मेकेनिकल और सिक्योरिटी फील्ड से जुड़ी नौकरियां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में युवाओं को अच्छा सैलरी पैकेज मिलने की उम्मीद है।
योग्यता और रोजगार के अवसर
इन रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए कम से कम योग्यता हाईस्कूल है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में 8वीं पास भी योग्य हो सकते हैं।
कंपनियां 10वीं 12वीं से लेकर ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और आईटीआई, पॉलिटेक्निक, एमबीए, BBA के छात्रों का चयन करेंगी। इससे युवाओं को अपने कौशल और योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
जाने मेरठ के किस ब्लॉक में कब लगेगा मेला
| ब्लॉक (Block) | तारीख (Date) |
|---|---|
| रजपुरा (Rajpura) | 24 सितंबर (24th September) |
| खरखौदा (Kharkhauda) | 29 सितंबर (29th September) |
| माछरा (Machhra) | 7 अक्टूबर (7th October) |
| सरुरपुर (Sarurpur) | 10 अक्टूबर (10th October) |
| सरधना (Sardhana) | 14 अक्टूबर (14th October) |
| दौराला (Daurala) | 18 अक्टूबर (18th October) |
| रोहटा (Rohta) | 25 अक्टूबर (25th October) |
| जानी (Jani) | 21 अक्टूबर (21st October) |
| मवाना (Mawana) | 4 नवंबर (4th November) |
| परीक्षित गढ़ (Parikshitgarh) | 7 नवंबर (7th November) |
| हस्तिनापुर (Hastinapur) | 14 नवंबर (14th November) |
| मेरठ (Meerut) | 17 नवंबर (17th November) |
जानिए कहां से और कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?
अगर आप रोजगार मेला में शामिल होकर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप का रजिस्ट्रेशन रोजगार संगम पोर्टल पर होना चाहिए , उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in/Default.aspx पर रजिस्ट्रेशन निशुल्क है पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अगर आप रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं तो आप जिला सेवायोजन कार्यालय या रोजगार मेला में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।