यूपी पंचायती राज में आउटसोर्स से संविदा पर नौकरी पाने का शानदार अवसर ! हर महीने मिलेगा 18 हजार रुपये

UP NEWS : उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स के आधार पर संविदा नौकरी पाने का शानदार मौका है , उत्तर प्रदेश के अलग-अलग सरकारी विभागों और कार्यालय में आउटसोर्स कर्मचारी को नियुक्त करने और उनकी देखरेख के लिए आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया गया है वहीं दूसरी तरफ आउटसोर्स एजेंसी के द्वारा रिक्त पदों का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जा रहे हैं।

पंचायती राज विभाग में नौकरी का मौका

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से संविदा पर 10 पोस्ट पर कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके लिए चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 18000 रुपये से लेकर 20000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी इसमें उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना परीक्षा , डायरेक्ट पर मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इत्यादि के आधार पर किया जाएगा।

18 सितंबर से 26 सितंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

पंचायती राज विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस सेवायोजन पोर्टल पर 18 सितंबर से शुरू हो चुका है इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म लास्ट डेट 26 सितंबर 2025 तक भर सकते हैं।

यहां जानिए कौन-कौन लोग कर सकते हैं आवेदन ?

पंचायती राज विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator) का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए इसके साथ ही साथ उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का नॉलेज भी होना चाहिए।

अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर सर्टिफिकेट के रूप में सीसीसी या ADCA जैसे सर्टिफिकेट होना चाहिए , और टाइपिंग भी आनी चाहिए।

18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी भर पाएंगे फॉर्म

इसमें आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए हालांकि अगर अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में है तो उन्हें सरकार के नियम के अनुसार ( आरक्षण को देखते हुए ) आयु में छूट भी दी जाएगी।

इन जिलों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, मेरठ, फरूखाबाद, महोबा, चित्रकूट, सोनभद्र, संत रविदास नगर, रायबरेली, हापुड़ जिले में आवेदन चल रहा है।

How to Apply Online, जाने कहां से और कैसे करें आवेदन ?

इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म उत्तर प्रदेश सरकार की सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in पर जाकर भर सकते हैं सबसे पहले पोर्टल पर जाएं और वहां पर अपना रजिस्ट्रेशन जॉब सीकर के रूप में करें।

  • सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in खोलें।
  • सेवायोजन पोर्टल खुलने के बाद प्राइवेट आउटसोर्सिंग पर क्लिक करें।
  • पंचायती राज विभाग के अंतर्गत आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं उसको खोजें।
  • ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म।

ऑनलाइन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad