
UP ECCE Educator List 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों को पढ़ने और उन्हें शिक्षा देने के लिए प्री प्राइमरी स्कूलों और वह लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, एजुकेटर को तैनात किया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जा रहे हैं कई जिलों में आवेदन दिए जा चुके हैं और कई जिलों में आवेदन की प्रक्रिया सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश में ECCE एजुकेटर का सिलेक्शन किस प्रकार हो रहा है ? प्रदेश के कौन से जनपद में कितने पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है ? इन सब की जानकारी आगे दी गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्री प्राइमरी और को लोकेटेड आंगनबाड़ी के केंद्रों में , 11 महीने के लिए संविदा पर सिलेक्शन किया जा रहा है , चयनित होने पर इन कर्मचारियों को 11000 रुपये लेकर 20000 रुपये तक का सैलरी दी जा सकती है।
75 जिलों का प्री प्राइमरी ECCE एजुकेटर के 8000 पदों की लिस्ट जारी
उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में कुल 8000 पदों पर ECCE एजुकेटर का नोटिफिकेशन जारी किया गया था कौन से जिलों में कितने पदों के लिए आवेदन और नोटिफिकेशन जारी किया गया , इसकी जानकारी नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।
क्रमांक | जिले का नाम | रिक्तियां |
---|---|---|
1 | आगरा | 160 |
2 | अलीगढ़ | 130 |
3 | अंबेडकर नगर | 90 |
4 | अमेठी | 130 |
5 | अमरोहा | 70 |
6 | औरैया | 80 |
7 | आजमगढ़ | 220 |
8 | बागपत | 60 |
9 | बहराइच | 140 |
10 | बलिया | 180 |
11 | बलरामपुर | 100 |
12 | बांदा | 90 |
13 | बाराबंकी | 160 |
14 | बरेली | 160 |
15 | बस्ती | 150 |
16 | भदोही | 70 |
17 | बिजनौर | 120 |
18 | शाहजहांपुर | 160 |
19 | बुलंदशहर | 160 |
20 | चंदौली | 90 |
21 | चित्रकूट | 60 |
22 | देवरिया | 170 |
23 | एटा | 90 |
24 | इटावा | 90 |
25 | फैजाबाद (अयोध्या) | 120 |
26 | फर्रुखाबाद | 80 |
27 | फतेहपुर | 140 |
28 | फिरोजाबाद | 100 |
29 | गौतम बुद्ध नगर | 40 |
30 | गाजियाबाद | 50 |
31 | गाजीपुर | 170 |
32 | गोंडा | 170 |
33 | गोरखपुर | 210 |
34 | हमीरपुर | 80 |
35 | हापुड़ | 40 |
36 | हरदोई | 210 |
37 | हाथरस | 80 |
38 | जालौन | 90 |
39 | जौनपुर | 220 |
40 | झांसी | 90 |
41 | कन्नौज | 90 |
42 | कानपुर देहात | 110 |
43 | कानपुर नगर | 100 |
44 | कासगंज | 70 |
45 | कौशाम्बी | 80 |
46 | कुशीनगर | 150 |
47 | लखीमपुर खीरी | 160 |
48 | ललितपुर | 70 |
49 | लखनऊ | 90 |
50 | महाराजगंज | 130 |
51 | महोबा | 50 |
52 | मैनपुरी | 100 |
53 | मथुरा | 110 |
54 | मऊ | 100 |
55 | मेरठ | 140 |
56 | मिर्जापुर | 140 |
57 | मुरादाबाद | 90 |
58 | मुज़फ़्फ़रनगर | 100 |
59 | पीलीभीत | 70 |
60 | प्रतापगढ़ | 180 |
61 | प्रयागराज | 210 |
62 | रायबरेली | 210 |
63 | रामपुर | 70 |
64 | सहारनपुर | 120 |
65 | संभल | 80 |
66 | संत कबीर नगर | 100 |
67 | शाहजहांपुर | 160 |
68 | शामली | 40 |
69 | श्रावस्ती | 60 |
70 | सिद्धार्थनगर | 140 |
71 | सीतापुर | 200 |
72 | सोनभद्र | 80 |
73 | सुल्तानपुर | 130 |
74 | उन्नाव | 160 |
75 | वाराणसी | 90 |
NA | कुल पद | 8800 |
यूपी में ECCE एजुकेटर बनने की क्या है पात्रता ?
मानदंड | विवरण |
---|---|
शैक्षिक योग्यता | न्यूनतम 50% अंकों के साथ गृह विज्ञान में स्नातक या 2 वर्षीय NTT डिप्लोमा। |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष। |
आयु सीमा में छूट | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 3 वर्ष और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के लिए 5 वर्ष। |
जानिए यूपी में कैसे हो रहा है ECCE एजुकेटर का सिलेक्शन ?
- सबसे पहले बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा सेवायोजन पोर्टल पर नोटिफिकेशन जारी किया जाता है।
- इसके बाद अभ्यर्थियों से आवेदन फार्म भरे जाते हैं।
- आवेदन फार्म भरे हुए सभी अभ्यर्थियों का सिलेक्शन मेरीट के आधार पर होता है।
- अभ्यर्थियों की मेरिट शैक्षणिक डॉक्यूमेंट के आधार पर तैयार की जाती है।
- ग्रेजुएशन और डिप्लोमा सर्टिफिकेट के आधार पर मेरिट तैयार होगी।
- मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों का फिर डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा।
- सभी प्रक्रिया में पास होने के बाद अभ्यर्थियों को ECCE एजुकेटर के रूप में तैनात किए जाएंगे।
नहीं होगी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
उत्तर प्रदेश प्री प्राइमरी और को लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में ECCE Educator का सिलेक्शन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के किया जाएगा , डिप्लोमा और ग्रेजुएशन के अंक के आधार पर मेरिट तैयार होगी इसके बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और फाइनल सिलेक्शन मिलेगा।
अपने जिले का UP ECCE एजुकेटर का फॉर्म कहां से और कैसे भरें ?
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग आउटसोर्स एजेंसी के द्वारा ECCE एजुकेटर का नोटिफिकेशन सेवायोजन पोर्टल पर जारी किया जाता है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और अपना प्रोफाइल तैयार करें।
सब कुछ होने के बाद प्राइवेट व आउटसोर्सिंग पर क्लिक करके अपने जिले में आयोजित ईसीसी एजुकेटर का एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन , जिला सेवायोजन कार्यालय पर भी जाकर कर सकते हैं इतना ही नहीं कार्यालय से एप्लीकेशन फॉर्म भी भर सकते हैं।