UP Farmers: अच्छी खबर! यूपी सरकार किसानों को फ्री में देगी ये समान , 25 सितंबर तक पोर्टल पर करें बुकिंग

UP Farmers: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के लिए एक शानदार स्कीम चलाई जा रही है , उत्तर प्रदेश सरकार में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है इस योजना के तहत किसानों को निशुल्क में मिनी किट का वितरण किया जाएगा , रवि मौसम में तिलहन फसल राई व सरसों के दो-दो किलो के बीच मिनी किट निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

अगर आप भी अपने खेत में राई और सरसों की खेती करते हैं तो निशुल्क मिनी किट का लाभ उठा सकते हैं इसके लिए होटल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।

जानिए क्या है योजना ? फ्री में किसानों को क्या मिलेगा

  • किसानों को राई व सरसों के दो-दो किलो के बीज मिनीकिट निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा और ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।
  • ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किसानों का चयन किया जाएगा।

जानिए कहां से और कैसे करें आवेदन

इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से शुरू हो चुका है जो की 25 सितंबर तक चलेगा , आवेदन फार्म उत्तर प्रदेश के एग्री दर्शन वेबसाइट Agridarshan.up.gov.in पर जाकर भर सकते हैं योजना का फायदा लेने के लिए किस का कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीकृत होना अनिवार्य है इसके लिए नजदीकी सीएससी सेंटर पर भी जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निशुल्क तिलहन मिनी किट के फायदे

इस योजना के तहत जिले में राई व सरसों की 3400 मिनी किट का वितरण किया जाना है , ध्यान रहे योजना के नियम अनुसार एक किसान को केवल एक मिनी किट वितरित की जाएगी।

कहां पर मिलेगा तिलहन मिनी किट

चयनित किसान को विकास खंड स्तर (ब्लॉक पर) पर स्थापित राजकीय कृषि निवेश भंडार से पोस मशीन के माध्यम से मिनी किट प्राप्त होगी।

इस योजना के माध्यम से किसानों को निश्शुल्क मिनीकिट प्रदान करके तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक संख्या में किसान ऑनलाइन बुकिंग कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad