
UP Outsource Employee Salary Chart: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से आउटसोर्स कर्मचारी की न्यूनतम सैलरी निर्धारित कर दी गई है , सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारी के लिए आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कर दिया है। इतना ही नहीं सरकार की तरफ से आउटसोर्स कर्मचारियों पेंशन भी देने का प्लान बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में लगभग 4 लाख आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत है इन आउटसोर्स कर्मचारी को सैलरी उनकी शैक्षणिक योग्यता और पद के अनुसार दी जाएगी अलग-अलग कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग सैलरी सीमा निर्धारित की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक आउटसोर्स कर्मचारी को चार कैटेगरी में बांटा गया है। जिसमें प्रथम श्रेणी के कर्मचारी , द्वितीय श्रेणी के कर्मचारी , तृतीय श्रेणी के कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल है। इन कर्मचारियों को 20 हजार रुपये महीने से लेकर के 40 हजार रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।
कर्मचारियों को सैलरी के साथ मिलेगा पेंशन
आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार की तरफ से समय पर वेतन दिया जाएगा , कर्मचारियों को नियुक्ति देने से लेकर वेतन देने तक का सारा काम और देखभाल आउटसोर्स सेवा निगम करेगी। आउटसोर्स कर्मचारी को प्रत्येक महीने 1 तारीख से लेकर 4 तारीख तक खाते में वेतन भी मिलेगा। अगर आउटसोर्स कर्मचारी 10 साल की सर्विस करते हैं तो कर्मचारियों को 1000 रुपये से लेकर 7500 रुपये तक की मासिक पेंशन भी प्राप्त हो गई।
कैटेगरी और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मिलेगी सैलरी
आउटसोर्स कर्मचारी को सैलरी उनके पद , शैक्षणिक योग्यता और कैटिगरी के अनुसार सैलरी मिलेगी। प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को 40000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी तो वही दूसरे श्रेणी के कर्मचारियों को 25000 रुपये सैलरी मिलेगी कर्मचारियों को 22000 रुपये सैलरी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 20000 रुपये सैलरी मिल सकती है।
UP Outsource Employee Salary Chart : यूपी आउटसोर्स कर्मचारियों का सैलरी चार्ट
सोशल मीडिया पर जारी आउटसोर्स कर्मचारी के सैलरी चार्ट इस प्रकार है।
| श्रेणी | सेवाएं | न्यूनतम पारिश्रमिक |
|---|---|---|
| श्रेणी एक | चिकित्सीय, अभियंत्रण स्तर 1, व्याख्यान, परियोजना प्रबंधन, लेखा स्तर 1, अनुसंधान (वरिष्ठ) | 40,000 रुपये |
| श्रेणी दो | कार्यालय स्तर 2, आशुलिपिक स्तर 2, लेखा स्तर 2, डाटा प्रोसेसिंग स्तर 2, कला शिक्षण, शारीरिक प्रशिक्षण, शिक्षण सेवाएं स्तर 2, एक्सरे, नर्सिंग, फार्मेसी, परामर्शदाता व सांख्यिकी | 25,000 रुपये |
| श्रेणी तीन | कार्यालय स्तर 3, आशुलिपिक स्तर 3, टंकण, दूरसंचार, भंडार, फोटोग्राफी, डाटा प्रोसेसिंग स्तर 3, पुस्तकालय, इलेक्ट्रिशियन, यांत्रिक, फिटर, प्रयोगशाला परिचालन, पैरामेडिकल, वाहन चालन | 22,000 रुपये |
| श्रेणी चार | कार्यालय स्तर 4, लिफ्ट ऑपरेटर, प्रयोगशाला स्तर 4, अभिलेख स्तर 4, कार्यालय अधीनस्थ स्तर 4, भंडारण स्तर 4, डाक, रंगरोगन, खान-पान, बागवान, श्रम समेत 43 विशिष्ट सेवा व यांत्रिक, विद्युत, सैनिटेशन, पंपिंग, फायर, सुरक्षा समेत 47 अतिविशिष्ट सेवा | 20,000 रुपये |