
UP Outsource Forth Class Peon Salary Hike: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश में कार्यरत 4 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी दी गई है , प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश में कार्य आउटसोर्स चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चपरासी चौकीदार और सफाई कर्मचारी के कुल मानदेय को दोगुना कर दिया गया है , पहले इन कर्मचारियों को 10000 हजार से 15000 हजार के आसपास सैलरी मिलती थी हालांकि अब इन्हें सीधे 20000 हजार महीने सैलरी दी जाएगी। सरकार नया फैसला आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सेवा निगम बनाते हुए न्यूनतम मंडे के तहत किया है।
इन कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि इन कर्मचारियों को , हर महीने 1 तारीख से लेकर 5 तारीख तक उनके बैंक खाते में सैलरी और PF के पैसे भी जमा हो जाएंगे , वहीं कर्मचारियों को 10 साल की सेवा पूरी करने पर 1000 रुपये से लेकर के 7500 रुपये तक मासिक पेंशन भी मिलेगा।
UP Outsource Forth Class Peon Salary, यूपी आउटसोर्स चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दोगुनी हो गई सैलरी
उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स और संविदा के आधार पर माध्यमिक शिक्षा विभाग से लेकर अन्य विभाग में कार्यरत चपरासी , चौकीदार और सफाई कर्मचारी को अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अंतर्गत हर महीने 20000 मानदेय दिया जाएगा।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल के आधार पर मानदेय दी जाएगी।
| क्र.सं. | सेवा का नाम | शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम पारिश्रमिक (₹) |
|---|---|---|---|
| 1 | कार्यालय सेवायें (स्तर-4) | हाईस्कूल उत्तीर्ण | 20000 |
| 2 | लिफ्ट ऑपरेटर सेवायें | हाईस्कूल उत्तीर्ण | 20000 |
| 3 | प्रयोगशाला सेवायें | हाईस्कूल उत्तीर्ण | 20000 |
| 4 | अभिलेख सेवायें (स्तर-4) | हाईस्कूल उत्तीर्ण | 20000 |
| 5 | कार्यालय अधीनस्थ सेवायें (स्तर-4) | हाईस्कूल उत्तीर्ण | 20000 |
| 6 | भण्डारण सेवायें (स्तर-4) | हाईस्कूल उत्तीर्ण | 20000 |
| 7 | 43 विशिष्ट सेवायें | हाईस्कूल उत्तीर्ण | 20000 |
| 8 | 47 अति विशिष्ट सेवायें | जूनियर हाईस्कूल उत्तीर्ण | 20000 |
नोट-1 विशिष्ट सेवायें उदाहरण स्वरूप:- डाक सेवायें, रंगरोगन सेवायें, खानपान सेवायें, बागवान सेवायें, श्रम सेवायें, इत्यादि सेवायें।
नोट-2 अति विशिष्ट सेवायें उदाहरण स्वरूप:- यान्त्रिक सेवायें, विद्युत सेवायें, सैनिटेशन सेवायें, पम्पिंग सेवायें, फायर सेवायें, सुरक्षा सेवायें, इत्यादि सेवायें।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 7500 महीने पेंशन
अगर आउटसोर्स चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 10 साल की सेवा पूरी करते हैं तो उन्हें हर महीने रिटायरमेंट के बाद 1000 रुपये से लेकर के 7500 रुपये तक मासिक पेंशन भी मिलेगा।
3 साल के लिए होगा कर्मचारियों का कांटेक्ट
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों थे कांट्रैक्ट की समय सीमा 3 साल की होगी , इसके बाद वह निगम से संपर्क करके अपने कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ा सकते हैं। इससे कर्मचारियों पर हो रहे शोषण से मुक्ति भी मिलेगी।