UP Samvida Shikshak Salary Hike: यूपी में बढ़ गई संविदा शिक्षकों की सैलरी , अब मिलेगा सीधे 25000 रुपये महीने वेतन

UP Samvida Shikshak Salary Hike: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के हर एक विभाग में कार्यरत आउटसोर्स और संविदा कर्मचारी की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी की गई है। सबसे खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी के लिए सरकार ने आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कर दिया है , आप कर्मचारियों को कई प्रकार की सुविधा मिलेगी साथ ही साथ रिटायरमेंट के बाद पेंशन और बढ़ा हुआ वेतन भी प्राप्त होगा।

आउटसोर्स कर्मचारी की सबसे बड़ी समस्या समय पर वेतन न मिलने की भी समाप्त होगी क्योंकि अब कर्मचारियों को प्रत्येक महीने की 1 तारीख से लेकर के 5 तारीख के बीच में वेतन भी सीधे खाते में पहुंचेगी। सरकार की तरफ से अलग-अलग कर्मचारियों के साथ संविदा पर कार्यरत शिक्षकों की सैलरी में भी बढ़ोतरी कर दी गई है जिससे अब ऐसे शिक्षकों को 25000 रुपये तक मानदेय प्राप्त होगा।

CM Yogi की अध्यक्षता में किया गया आउटसोर्स सेवा निगम का गठन

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को मंजूरी मिल चुकी है , सरकार ने कर्मचारियों को अलग-अलग श्रेणियां में विभाजित कर दिया है। कर्मचारियों का विभाजन उनके पद और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया गया है और इसी के आधार पर अब कर्मचारियों की सैलरी भी दी जाएगी।

आउटसोर्स सेवा निगम के अनुसार कर्मचारियों को न्यूनतम सैलरी 20000 रुपये और अधिकतम सैलरी 40000 रुपये निर्धारित की गई है।

यूपी संविदा शिक्षकों (Contract Teacher) की सैलरी में बढ़ोतरी

संविदा शिक्षकों की सैलरी में भी बढ़ोतरी की गई है , श्रेणी 2 के अंतर्गत आउटसोर्स के आधार पर चयनित शिक्षकों की सैलरी को बढ़ाकर न्यूनतम 25000 रुपये महीने कर दिया गया है। इसके अलावा, रिटायरमेंट के बाद भी पेंशन देने का प्रावधान किया गया है।

सेवा का नामशैक्षिक योग्यतान्यूनतम पारिश्रमिक (रू0)
कार्यालयीय सेवाये (स्तर-2)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं अधिमानी अर्हता25000
आशुलिपिकीय सेवाये (स्तर-2)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं हिंदी शॉर्ट हैण्ड में 100 श०प्र०मि० एवं अंग्रेजी में ० श०प्र०मि० की गति। हिन्दी टंकण में 25 श०प्र०मि० एवं अंग्रेजी टंकण में 30 श०प्र०मि०25000
लेखा सेवाये (स्तर-2)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम०का०म्०25000
डाटा प्रोसेसिंग सेवाये (स्तर-2)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक25000
अनुवादकीय सेवायेमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं अधिमानी अर्हता25000
कल्याण सेवायेमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र अथवा समाज शास्त्र में परास्नातक25000
कला शिक्षण सेवायेमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तथा कला एवं शिल्प में डिप्लोमा25000
शारीरिक प्रशिक्षण सेवायेमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तथा शारीरिक शिक्षा से सम्बंधित प्रमाणपत्र25000
शिक्षण सेवाये (स्तर-2)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं बी०एड०25000
ड्राफ्ट सेवायेमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उ ड्राइटसमैन या आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप का डिप्लोमा।25000
एक्स-रे सेवायेमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं एक्स-रे प्रौद्योगिकी का डिप्लोमा।25000
नर्सिंग सेवायेमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं नर्सिंग डिप्लोमा।25000
फार्मेसी सेवायेमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं फार्मेसी में डिप्लोमा25000
अधियन्त्रण सेवाये (स्तर-2)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं इंजीनियरिंग में डिप्लोमा25000
परामर्शदाता (कानूनी मामले)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं एल०एल०बी०25000
सांख्यिकी सेवायेमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित/वाणिज्य में परास्नातक25000
श्रेणी-3
सेवा का नामशैक्षिक योग्यतान्यूनतम पारिश्रमिक (रू0)
कार्यालयीय सेवाये (स्तर-3)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक22000

विभिन्न श्रेणियों के लिए सैलरी निर्धारण

  • प्रथम श्रेणी कर्मचारी: 40000 प्रति महीने
  • द्वितीय श्रेणी कर्मचारी: 25000 प्रति महीने
  • तृतीय श्रेणी कर्मचारी: 22000 प्रति महीने
  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: 20000 प्रति महीने

इतना ही नहीं कर्मचारियों को मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

  • पेंशन सुविधा
  • ईपीएफ सुविधा
  • गर्भपात पर 42 दिन की पेड लीव
  • बीमार होने पर 91 दिन तक 70% वेतन
  • गंभीर बीमारी पर 309 दिन तक 80% वेतन
  • 57 सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा सुविधा
  • अंतिम संस्कार के लिए 15000 रुपये की आर्थिक मदद
  • दुर्घटना में मृत्यु पर परिवार को 2.5 लाख रुपये से 7 लाख रुपये तक आर्थिक सहायता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad