UP Scholarship: यूपी के इन छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये स्कॉलरशिप , 24 सितंबर से पहले करें अप्लाई

UP Scholarship: उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है ! यूपी सरकार ने एक नया स्कॉलरशिप शुरू किया है स्कॉलरशिप का नाम ” राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना ” है। इसी स्कॉलरशिप योजना के तहत सरकार की तरफ से छात्र-छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है यानी सालाना अभ्यर्थियों को इसमें 12000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है। इस स्कॉलरशिप योजना को लेकर विभाग में सभी जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को योजना का प्रचार प्रसार करने और छात्र-छात्राओं से आवेदन करने को कहा है।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना – उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है , इस योजना की पात्रता , आवेदन तिथि , आवेदन वेबसाइट संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

स्कॉलरशिपउत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना 2025-26
आवेदन की तिथि27 अगस्त से 24 सितंबर
वेबसाइटwww.entdata.co.in
स्कॉलरशिप राशि 1000 रुपये/महीने ( 12000 रुपये सालाना)
पात्रताकक्षा 8 में अध्ययनरत, कक्षा 7 में 55% अंक (SC/ST के लिए 50%), पारिवारिक आय ₹3.50 लाख से कम
परीक्षा तिथि9 नवंबर

हर महीने मिलेगा 1000 रुपये छात्रवृत्ति

इस उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राओं को 1000 रुपये महीने स्कॉलरशिप की जाती है यानी इस स्कॉलरशिप में आवेदन कर छात्र-छात्रा कुल सालाना 12000 रुपये स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं।

शिक्षा विभाग में जारी किए निर्देश

शिक्षा निदेशक माध्यमिक डा. महेंद्र देव ने निर्देश दिए हैं कि सभी डीआइओएस और बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने जिले के विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खंड शिक्षाधिकारियों और एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) की बैठक कर प्रचार-प्रसार कराएं और अपने विद्यालय के पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन कराएं।

विभाग का लक्ष्य है कि प्रदेश को निर्धारित कोटे से 15 प्रतिशत अधिक आवेदन कराए जाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad