UP News: यूपी के 1.68 लाख शिक्षामित्र-अनुदेशक को राहत भरी खबर , बढ़ेगा मानदेय , सीएम योगी की घोषणा

UP News Shiksha Mitra Salary Hike: उत्तर प्रदेश में 1.68 शिक्षामित्र और अनुदेशकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी जारी की गई है ! इन शिक्षामित्र और अनुदेशकों को जल्द ही मानदेय बढ़ाने की खुशखबरी मिलने वाली है , उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्र और आदेशों का मानदेय बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी है , बताते चले 1.68 लाख कर्मचारियों की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट / TET की परीक्षा पास शिक्षामित्र को बेहतर वेतन और सम्मान मिलने की भी उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उपरांत बेसिक शिक्षा विद्यालयों में बगैर टेट वाले शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। आईए जानते हैं कब बढ़ेगा वेतन और क्या है सुप्रीम कोर्ट का आदेश?

मानदेय बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय समिति का हुआ गठन

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्र और निर्देशकों के मानदेय बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन की है , बताया जा रहा है कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने को लेकर विचार किया जाएगा। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश सरकार सकारात्मक फैसला लेगी। अब कमेटी की रिपोर्ट का सभी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

जानिए प्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की संख्या

उत्तर प्रदेश में इस समय 143450 शिक्षामित्र और 25223 अनुदेशक कार्य कर रहे हैं , इन कर्मचारियों को 10000 हजार महीने मंडे दिया जाता है , 143450 शिक्षामित्र में से लगभग 60 हजार शिक्षामित्र ऐसे हैं जिन्होंने टेट की परीक्षा भी पास कर ली है ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद इन लोगों की उम्मीद जगी है कि नहीं बढ़िया मानदेय और सम्मान मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बगैर TET पास शिक्षामित्र की चिंता बढ़ी

बेसिक शिक्षा विद्यालयों में पढ़ने के लिए शिक्षा TET परीक्षा पास होना जरूरी है , प्रदेश के 60000 से अधिक शिक्षामित्र की उम्मीद बढ़ी है क्योंकि उन्होंने टेट की परीक्षा पास की है ऐसे में उनका मानना है की योग्यता और मेहनत को देखते हुए सरकार मानदेय बढ़ाने का बड़ा निर्णय ले सकती है।

वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बगैर टीईटी वाले शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है लेकिन टीईटी पास शिक्षामित्र को भरोसा है की योग्यता आधारित नीति के तहत उन्हें वरीयता और बेहतर मानदेय मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य सूत्रों का मानना है कि , जल्द ही सरकार मानदेय में बढ़ोतरी कर शिक्षामित्र और अनुदेशकों की लंबे समय से चली आ रही मांग मानदेय बढ़ाने को लेकर पूरा किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad