
UP Teacher Good News: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बच्चों और स्कूल में नए शिक्षक को लेकर लेकर बड़ी राहत भरी खबर है , उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ने के लिए अस्थाई विशेष शिक्षक नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है , निर्णय के बाद अब प्रदेश में कुल 5352 पदों पर विशेष शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?
अभी वर्तमान में उत्तर प्रदेश में विशेष शिक्षक के रूप में संविदा पर 2200 शिक्षकों को तैनात किया गया है , इन शिक्षकों को आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी मिली है , लेकिन अब सरकार इन बच्चों को पढ़ने के लिए अस्थाई यानी परमानेंट शिक्षकों को रखने का फैसला लिया है , जिससे इन बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले।
सुप्रीम कोर्ट का भी आया आदेश
यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है इसमें बताया गया है कि हर राज्य को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ने के लिए स्वीकृत पदों की अधिसूचना जारी करनी होगी , इतना ही नहीं आदेश में अभी बताया गया कि केवल योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
स्कूलों में क्या करेंगे विशेष शिक्षक ? जानिए पूरी जानकारी
सरकार प्रदेश में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति , विशेष श्रेणी के बच्चों को पढ़ाने , सीखाने , बोलने , व्यवहार और संबंधित समस्या के लिए किया जाएगा। इन बच्चों को पढ़ने के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण प्राप्त विशेष शिक्षक होते हैं प्रदेश में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद इन बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल सकेगी और उनके डेवलपमेंट में भी सहायता होगी।
सरकार ने उठाया कदम
अब सरकार ने भी इसको लेकर कदम उठा लिया है , प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलर के माध्यम से मंजूरी भी दे दी गई है। अब आवश्यकता के अनुसार विशेष शिक्षक की नियुक्ति होगी हालांकि इससे पहले भी सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 47 विशेष शिक्षकों को रखने का निर्णय ले चुका है।