
UP Weather Report : उत्तर प्रदेश में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बरकरार है , हालांकि अब मौसम अपना रुख बदलने जा रहा है , आने वाले कुछ घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है , बताया जा रहा है कि यूपी में 48 घंटे में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी है , आज 11 सितंबर से फिर एक बार यूपी में बारिश का सिलसिला अलग-अलग इलाकों में शुरू हो जाएगा इस दौरान पूरी यूपी के साथ-साथ पश्चिमी यूपी में कहीं पर तेज बारिश तो कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी यूपी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है वहीं पश्चिमी यूपी में अभी किसी प्रकार का अलर्ट नहीं है।
बताया जा रहा है कि मानसून की ट्रंप लाइन दोबारा से यूपी का रुख किया है , परिणाम स्वरूप इसके कारण पूर्वी और पश्चिम तराई इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों तक कहीं पर कम बारिश तो कहीं पर तेज बारिश होने की संभावना है , बादलों में गड़गड़ाहट भी देखने को मिलेगी।
UP Ka Mausam, उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
- गुरुवार को बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
- श्रावस्ती, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और ललितपुर में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है।
- 12 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
बताया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश में मानसून द्रोणी उत्तर की ओर खिसक गई है, जिससे तराई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी से उठा निम्नदाब क्षेत्र मध्य भारत से गुजरकर दक्षिणी राजस्थान पर एक्टिव है, इसी कारण नेपाल सीमा से सटे जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
11 , 12 , 13 सितंबर के दिन कैसा रहेगा मौसम ?
- 11 सितंबर को नेपाल सीमा से लगे जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
- 12 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश (उत्तराखंड सीमा से लगे जिलों) में बारिश पहुंच सकती है।
- 13 सितंबर से बारिश में कमी आने की संभावना है।
- उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से को छोड़कर बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश छिटपुट होगी।
अधिक जानकारी के लिए मौसम विभाग की वेबसाइट की रिपोर्ट पढ़ें।