UPSRTC Roadways Conductor Notification 2025: यूपी रोडवेज 4 जिलों में कंडक्टर के खाली पदों के लिए आवेदन शुरु, जल्द करें अप्लाई

UPSRTC Roadways Conductor Notification 2025: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम विभाग के अंतर्गत रोडवेज कंडक्टर के लिए फिर से एक बार आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश रोडवेज में कंडक्टर बनने का शानदार मौका है , प्राइवेट एजेंसी से S.S एंटरप्राइसेज में प्रदेश के 4 जिलों में आवेदन आमंत्रित किया गया है , इसमें प्रदेश का प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, मिर्जापुर जिला शामिल है। अगर आप यूपी के इन जनपदों में कंडक्टर बनना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म लास्ट डेट 11 सितंबर 2021 से पहले प्रदेश सरकार की सेवायोजन पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं।

4 जिलों में ऑनलाइन आवेदन शुरु

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम विभाग की तरफ से इन 4 जिलों में कुल मिलाकर , 96 पोस्ट पर नोटिफिकेशन आउट किया गया है। यूपी रोडवेज कंडक्टर को प्रदेश में आउटसोर्स के आधार पर संविदा के रूप में सिलेक्ट किया जाता है, इसके लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा देनी होगी।

कौन- कौन लोग भर पाएंगे यूपी कंडक्टर फॉर्म ?

आपको बात है कि यूपी में कंडक्टर बनने के लिए उम्मीदवार के पास दसवीं और बारहवीं का सर्टिफिकेट होना चाहिए , इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर का नॉलेज और सीसीसी का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।

हर महीने मिलेगा 18 से 20 हजार रुपये वेतन

उत्तर प्रदेश रोडवेज में कंडक्टर के पोस्ट पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों को सरकार की तरफ से हर महीने 18 हजार रुपये से लेकर 20 हजार तक की मानदेय दी जा सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों को हर महीने PF, ESI, मेडिकल सुविधा और अन्य प्रकार के भत्ते भी दिए जाते हैं।

जानिए कहां से और कैसे भरें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ?

उत्तर प्रदेश में रोडवेज कंडक्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म सेवायोजन पोर्टल पर भरा किया जाता है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है रजिस्ट्रेशन करने के बाद अप्लाई कर पाएंगे।

सेवायोजन पोर्टल पर अप्लाई करने के लिए अपने जिले के जिला सेवायोजन कार्यालय पर भी जा सकते हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • सीसीसी सर्टिफिकेट
  • 10वीं, 12वीं सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अगर आप खुद ऑनलाइन नहीं कर पा रहे हैं तो आप नजदीकी सीएससी सेंटर (CSC Center) या ऑनलाइन सर्विस सेंटर पर जाकर भी उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad