UPSRTC Roadways Conductor Notification Out 2025: यूपी के 7 जिलों में बस कंडक्टर बनने का मौका , ऑनलाइन आवेदन हुआ शुरू

UPSRTC Roadways Conductor Notification Out 2025 ( Online Application ) : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम विभाग (UPSRTC) रोडवेज में रोडवेज बस कंडक्टर के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रक्रिया शुरू हो चुका है। यूपी में आउटसोर्स के जरिए संविदा पर रोडवेज बस कंडक्टर को नियुक्त किया जाता है इसके लिए खाली पड़े रिक्त पदों का नोटिफिकेशन सेवायोजन पोर्टल पर जारी किया जाता है। इसी क्रम में यूपी के साथ जिलों में बस कंडक्टर के रिक्त पदों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है , रोडवेज में बस कंडक्टर बनने के लिए अभ्यर्थी लास्ट डेट से पहले पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रक्रिया से भर सकते हैं ऑनलाइन करने के लिए सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in पर जाएं।

उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, इटावा और मेरठ जनपद में बस कंडक्टर के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 17 सितंबर 2025 तक भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के लिए कोई एप्लीकेशन फीस जमा नहीं करना होता है।

7 जिलों में नोटिफिकेशन हुआ जारी ! नया आवेदन शुरु

आउटसोर्स एजेंसी M/s Business Information Processing Services ने सेवायोजन पोर्टल पर रोडवेज बस कंडक्टर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है यह नोटिफिकेशन यूपी के 6 जिलों आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, इटावा में 34 पोस्ट पर नोटिफिकेशन है , वहीं S S इंटरप्राइजेज की तरफ से मेरठ में 82 पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जानिए क्या हैं रोडवेज में कंडक्टर बनने की पात्रता ?

उत्तर प्रदेश में रोडवेज कंडक्टर बनने के लिए अभ्यर्थी किसी भी विद्यालय या बोर्ड से दसवीं कक्षा और 12वीं कक्षा पास होना चाहिए , इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर का नॉलेज और मान्यता प्राप्त संस्थान से सीसीसी सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश रोडवेज में बस कंडक्टर के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थियों को मिलता है मौका

यूपी रोडवेज में कंडक्टर बनने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर के 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि अगर अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं तो उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाती है यूपी में होने वाली आउटसोर्स नियुक्तियों में सरकार ने आरक्षण के नियम को पूरी तरीके से लागू करने का निर्देश दिया है।

यूपी आउटसोर्स कंडक्टर को हर महीने मिलेगा 18 से 20 सैलरी

यूपी में आउटसोर्स के आधार पर रोडवेज कंडक्टर बनने पर उम्मीदवारों को हर महीने 18000 रुपये से लेकर के 20000 तक की सैलरी मिल सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों को हर महीने PF, ESI, मेडिकल सुविधा और महीने की हर 1 तारीख से लेकर 5 तारीख तक खाते में सैलरी भी ट्रांसफर होगी।

अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

यूपी रोडवेज कंडक्टर का ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी।

  • अभ्यर्थी का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • 10वीं 12वीं की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सीसीसी सर्टिफिकेट

UPSRTC Roadways Conductor Apply Online: ऑनलाइन अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

यूपी रोडवेज में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से फॉर्म भर सकते हैं।

ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय पर जाकर सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टर कारण यह नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर अप्लाई करें।

एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।

ऑनलाइन अप्लाई करने की स्टेप्स

  • सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  • अपना प्रोफाइल तैयार करें।
  • अपनी सभी आवश्यक जानकारी को भरें।
  • प्राइवेट व आउटसोर्सिंग पर क्लिक करें।
  • परिवहन निगम में रोडवेज कंडक्टर के खाली पद के लिए आवेदन करें।

उपर्युक्त दिए गए स्टेप से अप्लाई कर पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad